फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2025: 30 के बाद हर महिला और पुरुष को शुरू कर देना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास

Sat, 14 Jun 2025 11:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 AM IST
सार

International Yoga Day 2025: यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो 30 की आयु के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बेहद लाभदायक हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 Yoga Asanas For Men And Women Over 30 Years Ke Baad Karne Chahiye Ye Yogasan
महिला और पुरुष के लिए योग - फोटो : Adobe

International Yoga Day 2025: हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। 30 की उम्र पार करने के बाद शरीर और मन दोनों में कई बदलाव आने लगते हैं, जैसे मेटाबॉलिज्म धीमा होना, जोड़ों में जकड़न, हार्मोनल असंतुलन, स्ट्रेस और वजन बढ़ना। ऐसे में रोजाना सिर्फ 20–30 मिनट का योग अभ्यास न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक संतुलन को बनाए रखता है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए योग लाभदायक है। 



30 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को हार्मोन संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसे योग स्वाभाविक रूप से संतुलित करता है। वहीं योगासनों से पीरियड्स की अनियमितता, पीसीओडी और मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। 

अगर पुरुषों के लिए योग के फायदों की बात की जाए तो कुछ आसन पुरुषों में मांसपेशियों की सख्ती, पेट की चर्बी और तनाव को नियंत्रित करने में अत्यंत सहायक होते हैं। साथ ही पुरुष द्वारा योगाभ्यास से ध्यान के साथ करने से मानसिक एकाग्रता और फोकस बढ़ता है।यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो 30 की आयु के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बेहद लाभदायक हैं।

International Yoga Day 2025 Yoga Asanas For Men And Women Over 30 Years Ke Baad Karne Chahiye Ye Yogasan
ताड़ासन - फोटो : istock

ताड़ासन

ताड़ासन को अंग्रेजी में Mountain Pose कहते हैं। इस आसन का अभ्यास प्रतिदिन 30 सेकंड से एक मिनट तक किया जा सकता है। इसके लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। शरीर का भार पंजों पर उठाएं और लंबी सांस लें। ताड़ासन रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है। पोस्चर में सुधार के साथ संतुलन विकसित करता है। यह आसन महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य के लिए असरदार है।

International Yoga Day 2025 Yoga Asanas For Men And Women Over 30 Years Ke Baad Karne Chahiye Ye Yogasan
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन

भुजंगासन को सर्पासन भी कहते हैं। इस आसन के अभ्यास से पीठ के निचले हिस्से को मजबूती मिलती है और रीढ़ को लचीला आता है। महिलाओं के लिए यह आसन हार्मोन बैलेंस में मददगार है। इस आसन में शरीर की मुद्रा सांप जैसी हो जाती है। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2025 Yoga Asanas For Men And Women Over 30 Years Ke Baad Karne Chahiye Ye Yogasan
वज्रासन  - फोटो : pexel

वज्रासन 

वज्रासन के नियमित अभ्यास से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस आसन को करने से पाचन में सुधार होता है। तनाव कम होता और घुटनों व एड़ियों में मजबूती आती है। रोजाना पांच से 10 मिनट वज्रासन की मुद्रा में बैठ सकते हैं। खाने के बाद इस आसन का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 Yoga Asanas For Men And Women Over 30 Years Ke Baad Karne Chahiye Ye Yogasan
सेतुबंधासन - फोटो : adobe

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन के अभ्यास के दौरान शरीर की मुद्रा एक पुल की तरह होती है। इसमें पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़े और कमर को ऊपर उठाएं। इस आसन के अभ्यास से हार्मोनल संतुलन, थायरॉइड ग्रंथि सक्रिय और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती है। महिलाएं सेतुबंधासन का नियमित अभ्यास करके पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या से दूर रह सकती हैं। सेतुबंधासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और कमर को ऊपर उठाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed