फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: विश्व योग दिवस पर जानिए- स्वस्थ जीवन के लिए किन योगासनों का अभ्यास है सबसे फायदेमंद?

Tue, 21 Jun 2022 11:47 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Jun 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 These Yoga Asanas Necessary For Healthy Life
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 - फोटो : iStock

आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ इस खास दिन की साल 2015 में शुरुआत की गई थी। योग विशेषज्ञ बताते हैं, नियमित रूप से आप योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ और फिट बने रह सकते हैं।



योग आपके मन के साथ शरीर के अनेक अंगों को शांत और स्वस्थ बनाए रखने का सबसे कारगर अभ्यास है। प्राणायाम से लेकर योगाभ्यास तक, योग की विस्तृत श्रृंखला है जिसका नियमित अभ्यास करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित योगासनों की आदत बनाकर आप कई तरह की गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर के भी खतर को भी कम कर सकते हैं। विश्व योग दिवस पर आइए प्रण लेते हैं कि योगासनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से चार योगासन हैं जिनका सभी उम्र के लोगों को रोजाना जरूर अभ्यास करना चाहिए? ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं।

International Yoga Day 2022 These Yoga Asanas Necessary For Healthy Life
प्राणायाम अभ्यास करने के लाभ - फोटो : Pixabay

नियमित प्राणायाम की बनाएं आदत

योग विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास काफी लाभकारी माना जाता है। प्राणायाम का लक्ष्य अपने शरीर और मन के बीच संबंध को मजबूत करना है। शोध के अनुसार, प्राणायाम शरीर और मन को शांति प्रदान करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। यह फेफड़े के कार्य, रक्तचाप और मस्तिष्क के कार्य सहित संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य में आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।

International Yoga Day 2022 These Yoga Asanas Necessary For Healthy Life
भुजंगासन योग करने के लाभ - फोटो : Istock

कोबरा पोज के लाभ

कोबरा पोज जिसे भुजंगासन के नाम से जाना जाता है, वह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। कोबरा पोज, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को शांत करने, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। तनाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसके अभ्यास को काफी कारगर माना जाता है। भुजंगासन रक्तचाप को ठीक रखने के साथ सिरदर्द, थकान और चिंता को कम करने वाला अभ्यास  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 These Yoga Asanas Necessary For Healthy Life
cat pose मार्जरी आसन के लाभ - फोटो : istock

मार्जरी आसन का अभ्यास

मार्जरी आसन जिसे कैट-काऊ पोज के रूप में जाना जाता है, यह मुद्रा आपके मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करती है। फोकस, समन्वय और मानसिक स्थिरता में सुधार करने के साथ रीढ़ की हड्डी के बीच रक्त परिसंचरण में सुधार करने और पीठ दर्द से राहत दिलाने में इस योग को काफी कारगर माना जाता है। यह योग पेट के अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने में आपके लिए मददगार है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2022 These Yoga Asanas Necessary For Healthy Life
उत्कटासन के अभ्यास की आदत - फोटो : Istock

चेयर पोज़ योग का अभ्यास

चेयर पोज़ या उत्कटासन आपकी जांघों को मजबूत करने और घुटनों की समस्याओं को कम करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। आपके टखनों को लचीला और मजबूत बनाने के साथ बाहों और पैरों को शक्ति को बढ़ाने में इस योग के लाभ बताए गए हैं। शारीरिक समन्वय को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ चेयर पोज़ योग के अभ्यास को काफी कारगर मानते हैं। 



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed