फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिट रहने के लिए करें एक्रो योग, जानें इस योग के फायदे

Mon, 02 Sep 2019 10:18 AM IST
ललित फुलारा योग डेस्क,अमर उजाला
योग डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
if you want to stay fit then do acro yoga, learn how to do it
yoga - फोटो : yoga

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम तरह-तरह के योग करते हैं। एक जैसे योग करने से कई बार हम परेशान हो जाते हैं। हमारा शरीर भी योग के लिए नया बदलाव की मांग करता है। अगर आप भी योग में कोई बदलाव चाहते हैं तो आपको एक्रो योग करना चाहिए। वक्त के साथ योग में भी काफी बदलाव आ रहे हैं। योग में डांस, एरोबिक्स, एरियल, अंडर वाटर जैसे कई मूव्स होते है, एक्रो योगा भी कुछ इसी तरह का योग है।

if you want to stay fit then do acro yoga, learn how to do it
yoga day prayagraj - फोटो : प्रयागराज

क्या है एक्रो योग
एक्रो योग में दो लोग शामिल होते हैं। इस योग को करने से बॉडी कोऑर्डिनेशन और कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है।  एक्रो योग को हर दिन 45 मिनट से 1 घंटे तक किया जा सकता है। इस योग को करने से आपके शरीर की ताकत में इजाफा आता है और पेट की चर्बी कम होती है। इसे करने से आपके पेट, जांघ, बाजू को सही आकार मिलता है। 

if you want to stay fit then do acro yoga, learn how to do it
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में योग करते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

एक्रो योग को करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप अगर इस योग को करने जा रहे हैं तो आपको बेस, फ्लायर और स्पॉटर का ध्यान रखना जरूरी है।  बेस, हमेशा जमीन से जुड़ा होता है , जो फ्लायर को ऊपर करने में मदद करता है। फ्लायर, बेस के सहारे से हवा में उड़ता है। फ्लायर में एक व्यक्ति पैरों के जोड़ पर ध्यान रखता है और  सुनिश्चित करता है कि फ्लायर सही काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you want to stay fit then do acro yoga, learn how to do it
योगा - फोटो : pixabay

एक्रो योग करने के तरीके
बर्ड पोज- सबसे पहले आप मैट पर सीधे लेटकर पैरो को ऊपर उठाएं। इसके बाद फ्लायर द्वारा ऊपर उठे और अपने पैरों की उंगलियों को अपने पार्टनर की उंगलियों पर लगाएं। यह फ्लायर द्वारा  सुनिश्चित किया जाएगा कि आपके पैरों का बाहरी हिस्सा दूसरे पार्टनर के कूल्हे की हड्डी पर सही से रखा हो। अब आप अपने हाथ को आगे बढ़ाए और मैट पर लेटे पार्टनर भी अपने हाथ को उठाकर फ्लायर की हथेली थामें। इसके बाद सासं अदंर लेते हुए अपने घुटनों को मोड़ ले। फिर सांस छोड़ते समय अपने पैर और बाहें सीधी करें। अपना कंधे का सारा भार कलाइयों पर दें। ऐसा करते हुए इस बात को ध्यान देना जरुरी है कि आपके और फ्लायर के कंधे एक समान हो। 

विज्ञापन
if you want to stay fit then do acro yoga, learn how to do it
योग - फोटो : PTI

फोल्डेड लीफ - इसे योग को करने के लिए अपने पैरों को ऊपर उठांए और अपने पार्टनर के कूल्हें के अंदर की तरफ को मोड़े। फिर अपने हाथ को आगे लेकर जाये और धीरे-धीरे अपने घुटनो को झुकाकर अपने पार्टनर को ऊपर उठांए। इसके बाद अपनी बाहों को आराम दें और पीछे की तरफ जांए। फिर पैरों को जमीन पर रखें और अपने शरीर को आराम दें। 

सावधानी बरतें
यह योग आपको विशेषज्ञ की निगरानी में ही करना चाहिए । इस योग को खुद से तभी करें जब आप इस योग को अच्छे से समझ चुके हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed