फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुटने की चोट को नजरअंदाज किया तो खतरनाक होगा अंजाम, वजह जान लें

Thu, 22 Feb 2018 09:28 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
If you ignore knee injury then it will be dangerous, know the reason

क्या आप शौकिया या फिर करियर बनाने के लिए हर दिन क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों की प्रैक्टिस करते हैं? तो कई बार भागदौड़ में घुटनों में चोट भी लग जाती होगी। चोट लगने के बाद क्या आप इस पर ध्यान देते हैं?

If you ignore knee injury then it will be dangerous, know the reason

आपने कई बार क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलने के दौरान खिलाड़ियों को घुटने में चोट लगने (नी इंजरी) के कारण मैदान से बाहर जाते देखा होगा। इस चोट को नजरअंदाज करना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। घुटनों की चोट गंभीर होने से 'नी रिप्लेसमेंट' की भी नौबत आ जाती है।

If you ignore knee injury then it will be dangerous, know the reason

लगातार खेलते रहने से जोड़ों खासतौर से घुटने सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में घुटनों, पैरों की मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। जोड़ों का समय के साथ क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक बात है। यह कोई बीमारी नहीं है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या सभी के साथ होती है। लेकिन जो लोग खेल के पेशे से जुड़े हैं, जो मैदान में घंटों प्रैकि्टस करते हैं, जिससे उनके घुटने के जोड़ बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you ignore knee injury then it will be dangerous, know the reason

दिल्ली के एम्स हॉसि्पटल के प्रोफेसर और नी एवं हिप रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सी. एस. यादव कहते हैं, 'अगर आप घुटनों पर दबाव पड़ने वाली गतिविधियों को हर दिन करेंगे, तो घुटनों के जोड़ पर चोट लगने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। हां, इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।' जो लोग हर दिन प्रैक्टिस करते हैं, वे खेल से जुड़े सुरक्षा उपकरणों को पहनकर खेलें। ये उपकरण अच्छी क्वालिटी के हों।

विज्ञापन
If you ignore knee injury then it will be dangerous, know the reason

खेलने के दौरान दर्द महसूस हो, तो बिल्कुल न खेलें। घुटनों पर ज्यादा प्रेशर न पड़े, इसके लिए सही फिटिंग के जूते पहनें। खेलने से पहले वॉर्मअप कसरत करें, ताकि अचानक शरीर के जोड़ों पर दबाव न पड़ें। खेलने के बाद शरीर को कूल डाउन करने वाली कसरत करें। धूम्रपान ने करें। वजन पर नियंत्रण रखें। कैल्शियम युक्त आहार लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed