फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: नहीं आती रात में ठीक से नींद तो करें ये तीन योगासन, सो जाएंगे बिस्तर पर लेटते ही

Tue, 16 Apr 2024 09:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
How To Get Good Sleep At Night Naturally Need Na Aye To Kya Karen Details in Hindi
अच्छी नींद के लिए योग - फोटो : istock

How To Get Good Sleep At Night: बहुत से लोग रात में ठीक से नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद वह जब बिस्तर पर लेटते हैं तो आंखों में नींद नहीं होती है। सोना तो चाहते हैं लेकिन करवट बदलते रहते हैं। घंटों बिस्तर में लेटे रहने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती और इसी तरह सुबह हो जाती है। नींद किसी भी व्यक्ति की सेहत के लिए जरूरी है। अच्छी और जरूरत भर की नींद न लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।



हालांकि लोगों को कई कारणों से नींद की शिकायत हो सकती है। इसमें से एक गलत लाइफस्टाइल भी एक कारक है। हर व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन बिस्तर पर लेटने के बाद अगर आंखों में नींद न हो और आप रातभर करवट बदलते रहते हैं तो आपको कुछ तरीके अपनाकर सोने की आदत डालनी चाहिए। सबसे पहले तो रात में फोन, टीवी के इस्तेमाल से बचें।

वहीं अच्छी नींद के लिए बिस्तर जाने से पहले कुछ योग मुद्रा का अभ्यास करें। योग नींद की शिकायत को कम करता है। ये रहे नींद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ असरदार आसन मुद्रा।

How To Get Good Sleep At Night Naturally Need Na Aye To Kya Karen Details in Hindi
Balasana - फोटो : istock

बालासन 

नींद की समस्या से परेशान हैं तो रात में बिस्तर पर लेटने से पहले बालासन का अभ्यास करना शुरू कर दें। इस आसन के नियमित अभ्यास से अच्छी नींद तो आती ही है, साथ ही पेट मजबूत होता है, जिससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। मांसपेशियो को आराम मिलने से मिनटों में नींद आ जाती है।

How To Get Good Sleep At Night Naturally Need Na Aye To Kya Karen Details in Hindi
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन

शलभासन के अभ्यास से मांसपेशियों में खिचांव आता है और शरीर की थकान कम होती है, जिससे अच्छी नींद आती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचें रखें और दोनों पैर की एड़ियों को जोड़कर पंजे को एक सीध में रखें। धीरे धीरे पैरों को ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें और कुछ देर इसी अवस्था में रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Get Good Sleep At Night Naturally Need Na Aye To Kya Karen Details in Hindi
उत्तनासाना - फोटो : istock

उत्तानासन

उत्तानासन के नियमित अभ्यास से बिस्तर पर लेटते ही कुछ मिनटों में नींद आने लगती है। इससे नींद की समस्या दूर होने के साथ ही कई और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इस योग को करने के लिए सीधे खड़े होकर लंबी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन पर टिकाते हुए पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।

विज्ञापन
How To Get Good Sleep At Night Naturally Need Na Aye To Kya Karen Details in Hindi
sleep - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed