सूर्य नमस्कार का अभ्यास, शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है। इस योगाभ्यास को बिना किसी उपकरण के कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि सही तरीके से इसका रोजाना अभ्यास किया जाए, तो इससे सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं। सूर्य नमस्कार योग के अभ्यास के लिए सूर्योदय का समय सबसे बेहतर माना जाता है। हालांकि सिर्फ इस अभ्यास को कर लेना ही काफी नहीं है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इससे अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
आज का योग: सूर्यनमस्कार से प्राप्त करना है अधिकतम स्वास्थ्य लाभ, तो अभ्यास से पहले कीजिए यह तीन काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉक करना जरूरी
किसी भी योगाभ्यास को करने से पहले शरीर का अच्छी तरह से वार्म-अप जरूरी होता है। हालांकि वार्म-अप में ज़ोरदार अभ्यास को शामिल नहीं करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से पहले वॉक करना एक आसान और सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए कम से कम 5-10 मिनट तक इस तरह से वॉक करें जो आपकी हृदय गति बढ़ा देती हों।
सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास
सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास करना आपके लिए एक और सरल तथा प्रभावी वार्म-अप व्यायाम हो सकता है। सूर्य नमस्कार करने से पहले आप चार-पांच मिनट तक सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर की मांसपेशियों में सक्रियता आती है जिससे मुख्य अभ्यास के दौरान इंजरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
शरीर की स्ट्रेचिंग
किसी भी योग या व्यायाम करने से पहले शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करना विशेष लाभदायक माना जाता है। आर्म स्ट्रेच से लेकर लेग रेज तक, आप अपनी पसंद का कुछ भी अभ्यास करके शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय बना सकते हैं। सूर्य नमस्कार योग से पहले आपके लिए शरीर की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।