फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीभत्स नजारा देख कांप गया कलेजा: दो युवकों को पत्थरों से पीटा, तब तक बेरहमी से मारा, जब तक रहा होश, भयावह तस्वीरें

Fri, 24 Dec 2021 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Dec 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Sangam Vihar Murder man was beaten to death and another person was severely injured for resisting a robbery bid See Photos
sangam vihar murder - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सात-आठ लड़कों ने लूटपाट के दौरान हुई नोंकझोंक के बाद दो युवकों पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों को जमीन पर गिराकर तब तक मारते रहे जब तक दोनों अचेत नहीं हो गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को कड़कड़ाती ठंड में गहरी नाली में डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ितों से तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जतिन (24) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एक आरोपी रमजान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Delhi Sangam Vihar Murder man was beaten to death and another person was severely injured for resisting a robbery bid See Photos
sangam vihar murder - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबक जतिन परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, संगम विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रेमपाल, एक बड़ा भाई आदित्य व भाभी हैं। फिलहाल जतिन बेरोजगार था। गत 19 दिसंबर को जतिन के दोस्त सचिन के भाई का जन्मदिन था।
 
Delhi Sangam Vihar Murder man was beaten to death and another person was severely injured for resisting a robbery bid See Photos
sangam vihar murder - फोटो : सोशल मीडिया
वह अपने दोस्त पंकज के साथ जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से जतिन व पंकज देर रात करीब 2.00 बजे वापस अपने घर पैदल ही लौट रहे थे। सचिन के घर से निकलते ही कुछ दूर गली नंबर-3 में सात-आठ लड़कों ने अचानक दोनों को रोक लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Sangam Vihar Murder man was beaten to death and another person was severely injured for resisting a robbery bid See Photos
sangam vihar murder - फोटो : सोशल मीडिया
एक युवक ने जतिन से जो कुछ है देने के लिए कहा। इस बात पर जतिन की आरोपियों से नोंकझोंक हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने जतिन को जमीन पर गिराकर उसकी कमर में बड़े पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह अचेत हो गया।
 
विज्ञापन
Delhi Sangam Vihar Murder man was beaten to death and another person was severely injured for resisting a robbery bid See Photos
sangam vihar murder - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज ने विरोध किया तो उस पर भी जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद आरोपियों ने जतिन की जेब से तीन हजार रुपये और अन्य सामान निकालकर उसे गहरी नाली में फेंक दिया। पंकज को भी नाली में डाल दिया गया। कुछ होश होने की वजह से पंकज खुद ही नाली से निकला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed