फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: बुढ़ापे तक बनी रहेगी युवावस्था जैसी स्फूर्ति और स्वास्थ्य, दिनचर्या में इन योगासनों को जरूर करें शामिल

Mon, 02 May 2022 11:03 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 02 May 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Helpful Yoga to Keep Body Healthy and Young, daily yoga tips in hindi
संपूर्ण फिटनेस के लिए योग जरूरी - फोटो : istock

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योगासन, आपके शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के साथ ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और उम्र के साथ बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से योगासन करते हैं उनमें बुढ़ापे में भी ऊर्जा और फिटनेस का स्तर बेहतर बना रहता है, साथ ही यह आदत आपको बुढ़ापे में होने वाली कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम से बचा सकती है।



शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखकर न सिर्फ आप ऊर्जा और स्फूर्ति के स्तर को बेहतर बनाए रख सकते हैं, साथ ही यह उम्र के साथ होने वाली समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर आप बुढ़ापे तक युवावस्था जैसी स्फूर्ति और बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं?

Helpful Yoga to Keep Body Healthy and Young, daily yoga tips in hindi
वॉक करना बहुत जरूरी - फोटो : pixabay

वॉक करने की बनाएं आदत

वॉक करना यानी कि चलने की आदत आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद अभ्यास में से एक है। वॉक करने से शरीर की मांसपेशियों में सक्रियता आती है और रक्त का संचार बेहतर बना रहता है। यह दोनों ही स्थितियां आपको बुढ़ापे में होने वाली कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि गठिया, हड्डियों में दर्द, चलने-उठने में परेशानी आदि से बचा  सकती है। वॉक करने की आदत से रक्त का थक्का नहीं बनता है, जिसे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारक माना जाता है। 

Helpful Yoga to Keep Body Healthy and Young, daily yoga tips in hindi
वृक्षासन योग के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

वृक्षासन योग के लाभ

युवावस्था से ही वृक्षासन योग करने की आदत आपको आगे चलकर होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक है। ट्री पोज़, के अभ्यास की आदत शरीर के संतुलन में सुधार करने के साथ समन्वय को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। वृक्षासन योग संतुलन में सुधार करने के साथ मांसपेशियों को स्वस्थ रखने, शरीर में रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ऊर्जा और स्फूर्ति को बरकरार रखने में आपके लिए विशेष सहायक योगासनों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Helpful Yoga to Keep Body Healthy and Young, daily yoga tips in hindi
रोजाना कीजिए वीरभद्रासन योग - फोटो : iStock

वीरभद्रासन योग का अभ्यास

वीरभद्रासन योग को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से कारगर अभ्यास माना जाता है। आपके कंधे, हाथ, पैर, टखनों और पीठ को मजबूत करने के साथ फोकस, शारीरिक संतुलन और स्थिरता में सुधार करने में भी इस योग के लाभ हैं। शरीर में रक्त के परिसंचरण और श्वसन को बेहतर रखने के साथ ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना वीरभद्रासन योग का अभ्यास करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। युवावस्था से ही इस योगाभ्यास की आदत बनाकर  बुढ़ापे में होने वाली कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed