फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: बच्चे की हाइट बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, बस इन योगासनों का कराएं अभ्यास

Fri, 18 Feb 2022 12:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Feb 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
height kaise badhaye, yoga for height increase for child
बच्चों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? - फोटो : iStock

ऊंची कदकाठी, हमारे व्यक्तित्व को बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिन लोगों की ऊंचाई सामान्य से कम होती है उन्हें शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जर्नल प्लोस जेनेटिक्स में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि शरीर की अच्छी ऊंचाई न केवल शारीरिक लाभों तक ही सीमित है बल्कि यह हाई आईक्यू और जीवन के प्रति अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण से भी जुड़ी है। आमतौर पर 20-22 साल तक ऊंचाई बढ़ने की आयु मानी जाती है, और इसके बाद रुक जाती है। पिछले एक दशक में देखा गया है कि पहले की तुलना में लोगों की हाइट कुछ कम हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए जीवनशैली और आहार से संबंधित गड़बड़ी को प्रमुख मानते हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइट को लेकर बचपन से ही ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। बचपन में ऊंचाई तेजी से बढ़ सकती है, यदि दैनिक रूप से बच्चों में योग और व्यायाम की आदत डाली जाए। योग का अभ्यास न सिर्फ बच्चों की हाइट को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही मानसिक शक्ति और शरीर के लिए भी इसको लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास हर बच्चे को जरूर करना चाहिए।  

height kaise badhaye, yoga for height increase for child
ताड़ासन के कई तरह के हैं लाभ - फोटो : Pixabay

ताड़ासन योग का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक बचपन से ही ताड़ासन योग का अभ्यास करने वाले बच्चों में हाइट से संबंधित दिक्कतें कम देखने को मिलती हैं। इस योगासन में  शरीर की सभी मांसपेशियों, सिर से पैर तक की स्ट्रेचिंग हो जाती है। यह योगासन शरीर के उन सभी अंगों पर दबाव उत्पन्न करता है जो ग्रोथ हार्मोन के उत्पादन में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ताड़ासन योग का अभ्यास शरीर की मुद्रा और समन्वय में सुधार करने, रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने, कोर मांसपेशियों को टोन करने और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने में भी सहायक है। 

height kaise badhaye, yoga for height increase for child
वृक्षासन योग लंबाई बढ़ाने के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

वृक्षासन योग
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए वृक्षासन योग या ट्री पोज़ का अभ्यास करना काफी लाभदायक हो सकता है। यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, जब गर्दन को ऊपर की ओर झुकाया जाता है, तो पिट्यूटरी ग्रंथि (विकास हार्मोन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार) सक्रिय हो जाती है, जो शरीर के विकास में काफी मदद करती है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए वृक्षासन योग का अभ्यास करना लाभदायक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
height kaise badhaye, yoga for height increase for child
पश्चिमोत्तासन के लाभ - फोटो : iStock

पश्चिमोत्तासन योग का अभ्यास
शरीर की लंबाई को बढ़ावा देने में इस योग के अभ्यास को काफी लाभदायक माना जाता है। इस मुद्रा का अभ्यास, पीठ, जांघ की मांसपेशियों और गर्दन पर दबाव डालता है। शरीर के लचीलेपन को बढ़ावा देने और रीढ़ की हड्डी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पश्चिमोत्तासन योग का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। हर बच्चों को शुरू से ही इस योग के अभ्यास की आदत डलानी चाहिए।

-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed