फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: हठ योग से शारीरिक-मानसिक कई तरह से हो सकते हैं लाभ, जानिए कौन से आसन हैं आपके लिए फायदेमंद

Sat, 17 Sep 2022 12:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Hatha Yoga Benefits for Mental and Physically Health, hatha yoga poses and tips in hindi
हठ योग से शरीर को होने वाले लाभ - फोटो : Istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं। योग, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने और आपके संपूर्ण विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। योग विशेषज्ञ कहते हैं, हठ योग का अभ्यास, योगासनों की ऐसी एक श्रृंखला है जिससे संपूर्ण शरीर को कई तरह से लाभान्वित किया जा सकता है।



हठ योग वह अभ्यास हैं जो शक्ति या ऊर्जा को संरक्षित और प्रसारित करने के लिए शारीरिक तकनीकों का उपयोग करती है। हठ एक संस्कृत शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है "बल"। इस प्रकार से हठ योग के अभ्यास से शरीर को बल प्राप्त होता है।

योग विशेषज्ञ बताते हैं, हठ योग मौजूदा समय में तेजी से लोकप्रियता प्राप्त करता जा रहा है। यह शारीरिक शक्ति का निर्माण करने के साथ शरीर के लचीलेपन में सुधार करने और शारीरिक मुद्रा को ठीक बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकता है। सभी उम्र के लोगों को किसी योग विशेषज्ञ से मिलकर दिनचर्या में हठ योगासनों को जरूर शामिल करने पर जोर देना चाहिए, जिससे शरीर को लाभ प्राप्त हो सके। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

Hatha Yoga Benefits for Mental and Physically Health, hatha yoga poses and tips in hindi
ताड़ासन योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

ताड़ासन योग के अभ्यास से होने वाले लाभ

ताड़ासन योग का अभ्यास सभी उम्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस योग के नियमित अभ्यास की सलाह दी जाती है। इस योग के अभ्यास की आदत शारीरिक मुद्रा और समन्वय में सुधार करने के साथ रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने, शरीर की मांसपेशियों को टोन करने, कोर की मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने और साइटिक के दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी लाभकारी मानी जाती है। ताड़ासन योग के नियमित अभ्यास से शरीर-मन दोनों को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। 

Hatha Yoga Benefits for Mental and Physically Health, hatha yoga poses and tips in hindi
अधोमुख शवासन योग से लाभ - फोटो : istock

अधोमुख शवासन योग के फायदे

अधोमुख शवासन योग, हठ योग अभ्यास का एक अंग है जिससे मांसपेशियों को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। अधोमुख शवासन मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार करने के साथ  शरीर की मुद्रा में सुधार करने, पीठ और रीढ़ की स्ट्रेचिंग करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी लाभकारी माना जाता है। इस योग के नियमित अभ्यास की आदत तंत्रिका तंत्र की समस्याओं को कम करती है और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। यह हड्डियों-मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने वाला अभ्यास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hatha Yoga Benefits for Mental and Physically Health, hatha yoga poses and tips in hindi
हलासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

हलासन योग का करें अभ्यास

हलासन योग आपकी रीढ़ को फैलाता है और इससे पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। यह आपकी गर्दन, कंधों और पीठ में जकड़न को रोकने और दर्द से राहत देने में मदद करता है। हलासन का अभ्यास करने से लचीलापन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होता है। रक्त के संचरण को ठीक रखने में सहायक इस योग के अभ्यास से मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद मिलती है। 




------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed