फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाचन शक्ति से लेकर बवासीर तक इन बीमारियों से छुटकारा दिलाता है हरड़

Sun, 16 Feb 2020 02:13 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 16 Feb 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
harad health benefits digestion to piles
Harad - फोटो : Social Media

हरड़ कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में हरड़ के कई चमत्कारिक फायदे बताए गए हैं। हरड़ का इस्तेमाल घेरलू नुस्खों के तौर पर भी किया जाता है। हरड़ को हरीतकी भी कहा जाता है और शारीरिक एवं यौन क्षमता में वृद्धि से लेकर पाचन तक कई समस्याओं में हरड़ को औषधि के तौर पर लिया जाता है। हरड़ के सेवन से बुखार, पेट फूलना, उल्टी, गैस, कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। 

harad health benefits digestion to piles
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay

अगर आपको अपच की समस्या हो रही है तो हरड़ बेहद कारगार है। इससे गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। गैस बनने पर लोग हरड़ पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं। हरड़ आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और पेट की कई तकलीफों से आपको आराम दिलाता है।

harad health benefits digestion to piles
पेट में कीड़े होना - फोटो : social media

अगर आपको उल्टी हो रही है तो हरड़ फौरन राहत दिलाता है। जी मचलने से लेकर उल्टी तक कई समस्याओं में हरड़ घरेलू औषधि के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, हरड़ का इस्तेमाल यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेद में भी यौन समस्याओं के लिए हरड़ सुझाया गया है। यौन ऊर्जा बढ़ाने के लिए लोग हरड़ का सेवन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
harad health benefits digestion to piles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरड़ दस्त से लेकर बवासीर की समस्या में भी बेहद फायदेमंद होता है। आप दस्त होने पर हरड़ की चटनी बनाकर खा सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। 

विज्ञापन
harad health benefits digestion to piles
पाइल्स - फोटो : amar ujala

इसके अलावा, बवासीर में भी हरड़ का इस्तेमाल किया जाता है। यह पाइल्स में होने वाले दर्द को दूर करता है। बवासीर में मलद्वार या गुदा के आस-पास की नसों के फूलने या उन पर सूजन आने के कारण होता है। इस  बीमारी में मलत्याग करते समय असहनीय दर्द होता है और हरड़ इस बीमारी में फायदेमंद होता है।

नोट- किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। इन नुस्खों की सटीकता की कोई गारंटी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed