लॉकडाउन और कोरोना के कारण घर पर ही सारा दिन बीत रहा है तो योग करें। योग करने से ना केवल तनाव दूर होगा। बल्कि शरीर में लचीलापन भी आएगा। वहीं जो लोग जिम जाने के आदी हैं लेकिन बिना जिम के उनकी बॉडी पर असर पड़ रहा है। उन्हें इन योगासन का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। जिससे उन्हें टोंड एब्स का लाभ मिलेगा। साथ ही बढ़ता हुआ पेट भी अंदर चला जाएगा। तो चलिए जानें कौन से वो आसन हैं। जिन्हें करने से अपर बॉडी पार्ट्स को फायदा पहुंचता है। और शरीर पर जमने वाला फैट घटता है।
तितली आसन
शानदार एब्स पाने के लिए तितली आसन सबसे लाभकारी होता है। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें और पैरों को खोल लें। इसके बाद, सिर को उठाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को पेल्विस की ओर क्रंच करें। थोड़ी देर रूकने के बाद फिर से शुरूआत करें।
बोट पोज
बोट पोज की मदद से भी एब्स बना सकते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को छाती तक ले आएं। अब अपने हाथों को छाती से सामने प्रार्थना की अवस्था में ले आएं। अब अपने हाथ को दाएं ओर मोड़ें और हाथों को प्रार्थना की अवस्था में ही रखें। अब इसी को दूसरे हाथ से भी करें।
पैरों से बोट पोज
पैरों की मदद से बोट पोज करने का अभ्यास एब्स मनाने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास करने के लिए जमीन पर बैठें और घुटनों को सीने तक ले आएं। अब अपने हाथों को जमीन पर रखें और कमर के ऊपरी हिस्से को नीचे रखते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।
विपरीत शलभासन
विपरीत शलभासन योग की प्रक्रिया करने से सीने और हाथों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को आगे की ओर करें। सिर को बिल्कुल सीथा रखें और हाथों के साथ ही दोनों पैरों को उठाने का अभ्यास करें। इस अवस्था में रहने पर पूरा शरीर का बल पेट पर आ जाएगा। जिससे उनकी मांसपेशियों में मजबूती आएगी और जमा चर्बी को कम करने में भी मदद मिलेगी।