Yoga Poses For Depression And Anxiety: बिगड़ती जीवनशैली और निष्क्रियता के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में अवसाद और तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। सही समय पर अगर मानसिक विकारों और तनाव की स्थिति में सुधार न लाया जाए तो वह गंभीर रोग का कारक बन सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक खानपान, शारीरिक सक्रियता जरूरी है। इसके साथ ही योग व ध्यान मुद्रा से भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए योग एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन को भी बनाए रखता है। यहां कुछ ऐसे योगासन और प्राणायाम दिए गए हैं, जो अवसाद और तनाव से बचाव में सहायक हो सकते हैं।
अवसाद और तनाव को नियंत्रित करने के लिए योग एक अद्भुत उपाय है। नियमित योग अभ्यास के साथ, आप मानसिक संतुलन प्राप्त कर सकते हैं और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। इसके साथ ही, स्वस्थ खानपान और संतुलित जीवनशैली अपनाकर भी मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। यहां कुछ योगासन बताए जा रहे हैं जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
शवासन (Corpse Pose)
शवासन का अभ्यास पूरी तरह से शरीर और मस्तिष्क को शांति व आराम प्रदान करता है। इस आसन के अभ्यासन से तनाव और चिंता कम होती है और मस्तिष्क शांत रहता है। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर, हाथों को शरीर के किनारे पर ढीला छोड़ दें और गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक इस अवस्था में रहें।
बालासन (Child Pose)
बालासन का अभ्यास तनाव और अवसाद कम करने में सहायक है। इस आसन से मस्तिष्क को शांति और आराम मिलता है। वज्रासन की स्थिति में बैठकर आगे की ओर झुकें। अपने माथे को जमीन पर टिकाएं। इस स्थिति में 2-5 मिनट तक रहें।
4 of 5
अधोमुख श्वानासन
- फोटो : Amar Ujala
अधोमुख श्वानासन (Downward Facing Dog Pose)
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए अधोमुख श्वानासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन शरीर के रक्त संचार में सुधार करता है और दिमाग को ऑक्सीजन प्रदान करता है, जिससे तनाव और अवसाद कम होता है। इस आसन के अभ्यास से हाथों और पैरों के बल जमीन पर झुकें, कूल्हों को ऊपर उठाएं और सिर को नीचे रखें। इसे कुछ मिनटों तक बनाए रखें।
5 of 5
sleep, Stress
- फोटो : istock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।