फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन आसनों का अभ्यास बेहद आसान पर फायदे गजब के, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए है लाभकारी

Mon, 17 Oct 2022 12:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Easy and Beneficial Yoga Asanas for All Age from Senior Citizens to Children Know Benefits
योग के नियमित अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay

योग के नियमित अभ्यास की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए विशेष लाभकारी मानते हैं। योग संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए कारगर तरीकों में से एक है। बच्चों के संपूर्ण विकास से लेकर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं तक, योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, योग करना न सिर्फ आसान है साथ ही इसे आप बिना किसी उपकरण के भी आसानी से करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि तेजी से बढ़ रही कई तरह की लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी योग के अभ्यास से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।



योग विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ प्रकार के योगासनों का अभ्यास बहुत सहज और आसान होता है पर वास्तव में इसके कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं। इन आसनों को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर व्यक्ति करके लाभ पा सकता है।

लाइफस्टाइल से संबंधित कई प्रकार के विकारों के जोखिम को कम करने के लिए नियमित रूप से इसका अभ्यास किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ बेहद आसान पर अत्यंत फायेदमंद योगाभ्यासों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Easy and Beneficial Yoga Asanas for All Age from Senior Citizens to Children Know Benefits
वज्रासन योग का अभ्यास बहुत आसान - फोटो : iStock

वज्रासन योग का अभ्यास

वज्रासन योग, शांत स्थिति में बैठकर किया जाने वाला अति प्रभावी योगासन है जिसके शारीरिक और मानसिक रूप से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं। हर दिन वज्रासन का अभ्यास करने से हमारे पाचन तंत्र पर बेहतर लाभ होता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाने और दिमाग को शांत करने के लिए इस योग को करना लाभप्रद हो सकता है।

विशेषज्ञों ने पाया कि रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और उच्च रक्तचाप तथा नींद में सुधार करने में भी वज्रासन योग के अभ्यास से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

Easy and Beneficial Yoga Asanas for All Age from Senior Citizens to Children Know Benefits
कपालभाति प्राणायाम से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम की बनाएं आदत

योग विशेषज्ञों का कहना है कि प्राणायाम मन और शरीर के लिए अति प्रभावी अभ्यास में से एक हैं। कई प्रकार के विकारों के जोखिम को कम करने में नियमित रूप से प्राणायाम से लाभ हो सकते हैं। यह कफ दोष को संतुलित करने के साथ पाचन को ठीक रखने और नींद में सुधार करने के लिए अति प्रभावी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है।

विशेषज्ञों ने पाया कि कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास तनाव और चिंता जैसे मनोविकारों से राहत दिलाने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है। सभी उम्र के लिए प्राणायाम के अभ्यास को कारगर पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy and Beneficial Yoga Asanas for All Age from Senior Citizens to Children Know Benefits
शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता है सूर्य नमस्कार - फोटो : istock

सूर्य नमस्कार की बनाएं आदत

सूर्य नमस्कार कई आसनों की श्रृंखला है जिससे मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को लाभ मिल सकता है। वजन घटाने से लेकर मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करने तक के लिए सूर्य नमस्कार प्रभावी तरीका माना जाता है। विशेषज्ञों ने पाया कि अनिद्रा की समस्याओं को दूर करने और मासिक धर्म से संबंधित जटिलताओं में सूर्य नमस्कार को प्रभावी पाया गया है। जिन लोगों को फ्रोजन शोल्डर की समस्या होती है, उन्हें सूर्य नमस्कार  के अभ्यास से विशेष लाभ मिल सकता है। इसके नियमित अभ्यास की आदत बनाएं।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed