फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह के अंदर दिखाई दे ऐसे लक्षण तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, कहीं ये कैंसर की निशानी तो नहीं

Wed, 25 Jul 2018 06:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
early warning signs of Mouth Cancer
mouth cancer
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल 70 लाख लोग तंबाकू व अन्य धुम्रपान उत्पादों के कारण कैंसर व अन्य बीमारियों के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। हर साल भारत में मुंह के कैंसर से हजारों जानें जा रही हैं। तंबाकू खाने या धुम्रपान करने से मुंह के कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। मुंह के कैंसर में मुंह के अंदर के हिस्सों में जैसे जीभ, होंठ और गले में कैंसर होता है। वक्त रहते इसका इलाज कराने के लिए आपको सबसे पहले मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में...
early warning signs of Mouth Cancer
mouth ulcer
-अगर आपको अपने मुंह के अंदर किसी भी हिस्से में गांठ महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह कैंसर की गांठ भी हो सकती है।
-अगर आपके मुंह में अल्सर है तो यह दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक रहे तो आपको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको इसे लेकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लंबे समय तक अल्सर होना कैंसर के लक्षणों में से एक है।
early warning signs of Mouth Cancer
tonsils
-वैसे तो गले में टॉन्सिल होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी आपको बार बार हो रही है तो आपको एक बार इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। यह भी कैंसर के लक्षणों में से एक है।
-अगर आपका मुंह बार बार सुन्न होने लगता है तो इस संकेत को भी हल्के में बिल्कुल न लें, क्योंकि हो सकता है ये कैंसर का ही लक्षण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
early warning signs of Mouth Cancer
teeth
-अगर आपके मुंह से खून आता है तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। इसे लेकर डॉक्टर से संपर्क करें। बिना किसी वजह से मुंह से खून निकलना कैंसर का इशारा हो सकता है।
-अगर आपको मुंह के अंदर किसी तरह का कोई रंग में बदलाव दिखे तो इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाए। अगर मुंह में बार बार सफेद या वाव धब्बे पड़ते हैं और लंबे समय तक रहते हैं तो यह माउथ कैंसर का इशारा हो सकता है।
-बुढ़ापे में दांतों का गिरना या ढीला होना नार्मल बात है, लेकिन अगर कम उम्र में दात ढीले पड़ने लग जाए या टूटने लग जाए तो हो सकता है कि ये माउथ कैंसर का संकेत हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed