फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिन पानी दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Thu, 05 Jul 2018 09:17 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Do you know Swallowing Pills without water can be harmful to your health
आपने भी अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो जल्दबाजी के चक्कर में बिना पानी के ही दवा खा लेते हैं, पर क्या आप जानते हैं उनकी यह आदत उनकी सेहत पर बेहद भारी पड़ सकती है। ऐसा हम नहीं हाल ही में हुई एक रिसर्च कहती है। आइए जानते हैं आखिर क्यों...  
Do you know Swallowing Pills without water can be harmful to your health

हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि जब कोई व्यक्ति बिना पानी के दवा लेता है तो उसकी आहार नली को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें, आहार नली हमारे मुंह से पेट को जोड़ती है। जिसकी वजह से कोई भी चीज मुंह से होकर हमारे पेट में पहुंचती है।   

Do you know Swallowing Pills without water can be harmful to your health
रिसर्च में पता चला है कि पानी के बिना कोई दवा लेने से वो आहार नली में चिपकसकती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को इंफेक्शन या जलन महसूस हो सकती है।यह परेशानी बाद में बढ़कर सीने में दर्द और जलन भी पैदा कर सकती है। बता दें, आपकी टेबलेट का साइज तय करता है कि आपको कितनी द्क्कित महसूस होने वाली है। इतना ही नहीं इसकी वजह से आपको अंदरूनी ब्लीडिंग तक हो सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know Swallowing Pills without water can be harmful to your health
बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि बिना पानी के टेबलेट लेने की आदत आपको अल्सर तक का मरीज बना सकती है। टर्किश जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंथ्रोलॉजी की एक रिसर्च के अनुसार विटामिन-सी की टेबलेट आसानी से चबाई जा सकती है, बावजूद इसके उसे भी पानी के साथ ही लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Do you know Swallowing Pills without water can be harmful to your health
टेबलेट लेते समय हमेशा ध्यान रखें कि कम से कम एक गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा कभी भी टेबलेट लेटकर नहीं खानी चाहिए क्योंकि ऐसा करते समय टेबलेट के आहार नली में चिपकने की संभावना ज्यादा रहती है। हमेशा कोशिश करें कि कोई भी दवा लेते समय बैठकर ही टेबलेट लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed