फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन योगासनों के नियमित अभ्यास से होगा जुकाम का उपचार, पेट में नहीं होगी गर्मी

Mon, 11 Jan 2021 09:26 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 11 Jan 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
do this yogasanas daily for cough and cold in hindi
सर्दी को जल्द से जल्द दूर भगाया जाए - फोटो : social media

कई लोग जुकाम के उपचार के लिए दवाइयां लेना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि सर्दी की दवा से कई लोगों के पेट में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में ये लोग कोशिश करते हैं कि सर्दी को जल्द से जल्द दूर भगाया जाए लेकिन किसी अन्य विकल्प से। योग के पास लगभग हर मर्ज का इलाज है। ऐसे में सर्दी- जुकाम की समस्या का उपचार भी योग से बिल्कुल संभव है इसलिए जुकाम होने पर या एहतियातन पहले से ही अपने योग चार्ट में अगली स्लाइड्स में बताए गए आसनों को शामिल कर लें ताकि जल्द से जल्द इस समस्या से राहत मिल सके। 














 

do this yogasanas daily for cough and cold in hindi
हस्तपादासन - फोटो : Social media

हस्तपादासन
जुकाम की समस्या में हस्तपादासन करना बहुत लाभकारी है। इस आसन को करना भी बेहद आसान है। खड़े होकर आगे की तरफ झुकने से रक्त का प्रवाह हमारे सिर की तरफ बढ़ता है। कोशिश करें कि झुकते वक्त घुटने न मुड़ें। यह क्रिया सायनस को साफ़ करती है। इस प्राणायाम से हमारे नाड़ीतंत्र को बल मिलता है तथा शरीर तनाव-मुक्त होता है। यह आसन रोग- प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है जिस वजह से शरीर को बार-बार जुकाम नहीं लगता है। 

do this yogasanas daily for cough and cold in hindi
शवासन करना बहुत आसान है - फोटो : social media

शवासन
जुकाम की समस्या में थोड़ी देर सही तरीके से किया हुआ शवासन भी बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। शवासन करना बहुत आसान है, इसे हर कोई कर सकता है इसलिए इसे करने के लिए सबसे पहले लेट जाएं। लेटने के बाद पूरा ध्यान अपनी श्वासों पर लगाएं। नियम से लंबी गहरी श्वास लें। थोड़ी देर तक यदि आप यही करते रहे तो संभव है कि आसन करते वक्त ही आपको जुकाम में अंतर महसूस होने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do this yogasanas daily for cough and cold in hindi
नाड़ी शोधन प्राणायाम - फोटो : Pixabay

नाड़ी शोधन प्राणायाम
नाक के छेदों को बंदकर-खोलकर बारी-बारी से श्वास लेने से सर्दी के कारण बंद पड़े नासिका द्वार खुल जाते हैं, जिससे कि फेफड़ों तक सही ढंग से ऑक्सीजन पहुंच पाती है। ऐसे में बार-बार नाक में समस्या नहीं होती और सर्दी के कारण होने वाले तनाव से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए यदि बार- बार जुकाम होना आम बात है, तब तो आपको इसे अपनी आदत बना ही लेना चाहिए। 

 

विज्ञापन
do this yogasanas daily for cough and cold in hindi
मत्स्यासन - फोटो : social media

मत्स्यासन
मत्स्यासन के नियमित अभ्यास से धीरे- धीरे जुकाम ठीक होने लगता है। इसे करना शुरु में थोड़ा कठिन लग सकता है लेकिन बार-बार अभ्यास करने से ये सही ढंग से होने लगता है, साथ ही इसका उचित परिणाम भी मिलता है। कई सारे लोग जिनके पीठ में हल्का सा झुकाव दिखाई देने लगता है, उन लोगों को भी ये आसन करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी पीठ पुराने स्वरूप में आ जाती है।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed