सलमान जैसे कई स्टार्स की ये गंदी आदतें भूलकर भी न अपनाएं, कर देंगी आपकी हेल्थ चौपट
सलमान खान
Being Human launches edible jeans. pic.twitter.com/v1bhHNesGz
सलमान खान एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान बेहद अजीबो-गरीब हरकत करते दिखाई दिए। दरअसल सलमान यहां अपनी रिप्ड जींस के धागे नोचकर खा रहे थे। जिसे उनके किसी सोशल मीडिया यूजर ने अपलोड कर दिया।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार संजय दत्त एक बार कैंसर पीडितों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में गुटका खाते हुए देखे गए। गुटखा खाने से मुंह के कई रोग होते हैं। संजय दत्त के फैंस की तो लंबी कतार है। मगर उनकी इस आदत को कभी न अपनाएं। क्योंकि तंबाकू खाने से कई मुंंह का कैंसर और अल्सर जैसी बीमारियां होती हैं।
ग्लेमशेम डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार सिमी ग्रेवाल के चेट शो में जॉन अब्राहम के पिता ने बताया कि बैठे-बैठे जॉन को अपने पैर हिलाने की आदत हैं। जॉन के पिता चाहते हैं कि उनका बेटा अपनी ये आदत जल्द बदल दे। किसी भी सभ्य सोसायटी में पैर हिलाना खराब माना जाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार शाहरूख खान चेन स्मोकर है। अपनी इस गंदी आदत के चलते वो कई हेल्थ इश्यूज भी झेल चुके हैं।