फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहते हैं याददाश्त तेज़ करना तो हलासन करने से मिलेगा फायदा

Wed, 11 Sep 2019 07:03 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Sep 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
do halasan and boost your memory power
हलासन - फोटो : social media

आजकल की इस व्यस्त जीवनशैली का सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस व्यस्त जीवनशैली के कारण हम मधुमेह, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बिमारी की चपेट में आ रहे हैं। अनियमित और खराब खान-पान का असर हमारी याद्दाश्त पर भी पड़ रहा है। इसलिए आजकल छोटी उम्र में ही याददाश्त कमजोर होने लगती है। अगर आप अपनी याददाश्त को बढ़ाना चाहते हैं तो हलासान आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। हलासन करने से आपकी याद्दाश्त तेज होती है। आइए जानते हैं हलासन कैसे करते हैं। 

do halasan and boost your memory power
हलासन - फोटो : social media
हलासन का अभ्यास
सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को च्च तथा निम्न रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए। 
do halasan and boost your memory power
हलासन - फोटो : social media
खान-पान का रखें विशेष ध्यान 
पौष्टिक आहार का सेवन करें। आहार में फल एंव सब्जियों जरूर शामिल करें। सूखे मेवो का सेवन नियमित रूप से करें। जंक फूड जैसी चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed