फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: त्योहारी सीजन में भी ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, इन योगासनों का अभ्यास करके पा सकते हैं लाभ

Mon, 24 Oct 2022 12:07 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022, how to keep blood sugar under control in this diwali, these tips to follow
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल में रखें? - फोटो : iStock

धनतेरस से लेकर दीपावली-भाई दूज और छठ पूजा तक, त्योहारों का यह सीजन उत्साह और उमंग का अंबार लेकर आता है। मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान इन त्योहारों को और भी खास बना देते हैं। पर इसके साथ ही विशेषज्ञ, सभी लोगों को सेहत का भी ध्यान देते रहने की भी सलाह देते हैं। विशेषकर जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज की समस्या है उनके लिए आहार में होने वाली थोड़ी से भी गड़बड़ी कई प्रकार की चुनौतियों का कारण बन सकती है।



मिठाइयों, तली-भुनी या हाई कैलोरी वाली चीजों के अधिक सेवन के कारण ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन त्योहारी सीजन में ब्लड शुगर बढ़ने न पाए इस बात का खास ख्याल रखें। इसके लिए आहार के सही चयन के साथ दिनचर्या को ठीक रखना बहुत आवश्यक है।

नियमित रूप से योग का अभ्यास करना डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। ये आसानी से कैलोरी बर्न करके ब्लड शुगर को बढ़ाने वाले कारकों के जोखिम को कम करने में सहायक है। योग के अभ्यास से अग्नाशय के कार्यों में भी सुधार होता है जिससे इंसुलिन के स्तर को ठीक रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में आपके लिए कौन से योगासन मददगार हो सकते हैं?

Diwali 2022, how to keep blood sugar under control in this diwali, these tips to follow
धनुरासन योग के फायदे जानिए - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगी करें धनुरासन का अभ्यास

ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए  धनुरासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभकारी माना जाता है। इस योग से अग्न्याशय को मजबूत करने और इसके कार्यों को ठीक रखने में मदद मिल सकती है। कैलोरी को बर्न करते रहना डायबिटीज रोगियों के लिए आवश्यक माना जाता है, इस योग के माध्यम से आसानी से कैलोरी बर्न किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह योग मुद्रा पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने, पाचन को बढ़ावा देने और पेट में ऐंठन को रोकने में भी आपके लिए काफी सहायक हो सकती है।

Diwali 2022, how to keep blood sugar under control in this diwali, these tips to follow
हलासन योग से डायबिटीज में लाभ - फोटो : iStock

हलासन योग से मिलता है लाभ

हलासन योग को प्लो पोज के नाम से भी जाना जाता है, इस अभ्यास के लिए लेट कर पैरों को सिर की तरफ लाने का अभ्यास किया जाता है। डायबिटीज के रोगियों को इस अभ्यास से विशेष लाभ मिल सकता है। थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने, रक्त परिसंचरण को बढ़ाने और तनाव को कम करने में यह अभ्यास मदद करती है। इसके चिकित्सीय प्रभाव पीठ दर्द, सिरदर्द और अनिद्रा को दूर करने में भी देखे गए हैं। अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए भी इसका अभ्यास करना लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022, how to keep blood sugar under control in this diwali, these tips to follow
विपरीत करणी योग का करें अभ्यास - फोटो : Istock

विपरीत करणी (लेग्स अप वॉल पोज़) योग से मिलता है लाभ

पैरों को दीवार के सहारे ऊपर उठाने वाली इस योग मुद्रा को अग्न्याशय जैसे आपके आंतरिक अंगों को उत्तेजित करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यह मुद्रा मधुमेह को नियंत्रित करने में विशेष रूप से लाभकारी हो सकती है। नियमित रूप से इस मुद्रा का अभ्यास करने से रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है। लेग्स अप वॉल पोज़, रक्त परिसंचरण में सुधार करने और ऊर्जा के स्तर को बेहतर रखने में सहायक है। 



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed