फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: धनुरासन- शरीर की स्ट्रेचिंग से लेकर दर्द को कम करने तक के लिए फायदेमंद योग, जानिए अभ्यास का तरीका और लाभ

Thu, 07 Jul 2022 12:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
dhanurasana yoga benefits in hindi, how bow pose helps body
धनुरासन योग के नियमित अभ्यास के लाभ - फोटो : istock

संपूर्ण शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए विशेषज्ञ नियमित योगाभ्यास की आदत को काफी फायदेमंद बताते हैं। योग, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। बढ़ रही शारीरिक निष्क्रियता के जोखिम को कम करने के साथ कई तरह की बीमारियों के जोखिम से भी सुरक्षा देने में योगासनों के स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलता है।



धनुरासन, ऐसा ही एक अभ्यास है जिसे विशेषज्ञ सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बताते हैं। धनुरासन हठ योग में वर्णित 12 आसनों में से एक है। यह एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है 'धनुष मुद्रा'। 

धनुरासन अपने आप में योग की काफी उन्नत मुद्रा है। इससे शरीर को होने वाले विशिष्ट स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। आप इस योग के नियमित अभ्यास के कुछ दिनों के भीतर ही इसके सकारात्मक प्रभावों का अनुभव करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि धनुरासन से लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही तरीके से और रोजाना अभ्यास किया जाना आवश्यक है। आइए इस योग के लाभ और इसके अभ्यास के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

dhanurasana yoga benefits in hindi, how bow pose helps body
धनुरासन योग करने के तरीके - फोटो : Pixabay

धनुरासन योग का अभ्यास कैसे करें?

धनुरासन योग का अभ्यास आसान है पर इसके लिए आपको बेहतर एकाग्रता और शारीरिक संतुलन की आवश्यकता होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी लोग इस योग का अभ्यास करके इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धनुरासन योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और हाथों को पैरों के पास रखें। अब घुटनों को मोड़ें इसे पकड़कर रखें।  सांस लेते हुए सीने को उठाते हुए हाथों से पैरों को खीचें। ध्यान सांसों की गति पर केंद्रित करें। 15-20 सेकेंड तक इस अवस्था में रहें और फिर पूर्ववत आ जाएं।

dhanurasana yoga benefits in hindi, how bow pose helps body
मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए धनुरासन योग - फोटो : iStock

धनुरासन योग से क्या लाभ हैं?

धनुरासन योग का सही तरीके से अभ्यास आपको कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। इसके नियमित अभ्यास की आदत बनाइए।

  • पेट की मांसपेशियों को फैलाने के साथ पाचन क्रिया में सुधार करता है।
  • आपके टखनों, जांघों, छाती, गर्दन और कंधों की ताकत में सुधार करता है।
  • आपके पीठ को टोन करने के साथ  रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करता है।
  • छाती को फैलाने में मदद करता है जिससे सांस की प्रक्रिया आसान होती है। 
  • गर्दन के तनाव को कम करने के साथ गर्दन और पीठ दर्द को ठीक करने में मदद करता है।
  • पैरों की मांसपेशियों के तनाव को कम करने वाला योगासन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhanurasana yoga benefits in hindi, how bow pose helps body
धनुरासन योग के बारे में जानिए - फोटो : Getty Images

धनुरासन योग की सावधानियां

किसी भी योग के अभ्यास को लेकर सावधानियां बरतना बहुत आवश्यक है। धनुरासन योग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप गर्दन की समस्याओं से पीड़ित हैं या पीठ के निचले हिस्से में चोट है तो यह आपके लिए सही आसन नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। अपनी एड़ियों को धीरे पकड़ें, बहुत जोर से न दबाएं, इससे परिसंचरण में बाधा आ सकती है। किसी विशेषज्ञ की निगरानी में योगासन करने की सलाह दी जाती है।

------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed