{"_id":"591195af4f1c1b3b5485275c","slug":"chanting-of-om-is-a-boon-for-the-thyroid-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थायराइड से पीड़ित लोगों के लिए वरदान है ॐ का जाप ","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
थायराइड से पीड़ित लोगों के लिए वरदान है ॐ का जाप
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 09 May 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
ॐ का जाप
अगर आपको समय से नींद नहीं आती है या फिर आपका ब्लड प्रेशर हमेशा हाई रहता है तो आपको निरंतर ॐ का जाप करना चाहिए। हिंदू धर्म में 'ॐ' शब्द सबसे पवित्र माना गया है। धार्मिक तौर पर इस शब्द को ईश्वर से मिलने एक रास्ता बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं ॐ शब्द का जाप करने से सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि कई शारीरिक फायदे भी होते हैं।
ॐ का जाप
थायराइड रोग से पीड़ित मरीजों के लिए ॐ का उच्चारण बेहद लाभदायक है। दरअसल जब कोई व्यक्ति ॐ का उच्चारण करता है तो गले में एक कंपन पैदा होती है। जिससे थायराइड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ॐ का जाप
ओम् का उच्चारण करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं । साथ ही मन तनाव रहित होता है। ओम् का उच्चारण ह्रदय और रक्त के प्रवाह को भी सन्तुलित रखता है। माना जाता है कि जिस बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगाता हो या फिर उनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो और वो नियमित रुप से ओम् का उच्चारण करे तो उसकी स्मरण शक्ति भी जल्द ही अच्छी हो जायेगी। साथ ही बच्चे का मन पढ़ाई में भी लगने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ॐ का जाप
बढ़ते तनाव के चलते लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अगर आप निरंतर ॐ का जाप करते हैं तो आपको इस तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। हम जब ॐ का जाप करते हैं तो हमारे शरीर में एक तरह की कंपन पैदा होती है जो कि हमारे शरीर तथा हृदय में सही रक्त प्रवाह करता है।
विज्ञापन
ॐ का जाप
दिनभर की भागदौड़ से हुई थकान के बाद अगर आप ॐ का उच्चारण करते हैं तो आप अपनी थकान से जल्कोद ही निजात पा सकते हैं। ॐ का जाप आपकी थकान को मिटा कर आप में नई ऊर्जा भर देगा। इतना ही नहीं ओम् का उच्चारण करने से आपके मन में निराशा के भाव भी उत्पन्न नहीं होते है।
नोट - अगर कोई व्यक्ति गंभीर समस्या से पीड़ित है तो इन उपायों के साथ-साथ तुंरत डॉक्टर की सलाह भी ले।
नोट - अगर कोई व्यक्ति गंभीर समस्या से पीड़ित है तो इन उपायों के साथ-साथ तुंरत डॉक्टर की सलाह भी ले।