फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पाचन में सुधार से लेकर वजन कम करने तक बहुत फायदेमंद है नौकासन, जानें अभ्यास का तरीका

Fri, 27 Jun 2025 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 27 Jun 2025 10:22 AM IST
सार

पेट के अलावा पीठ और पैरों की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने और रक्त के संचार को ठीक रखने के लिए यह योग असरदार है। आइए जानते हैं नौकासन योग के स्वास्थ्य लाभ और इस आसन को करने का सही तरीका व सावधानियां।
 

विज्ञापन
Boat Pose Benefits And Steps To Do Yoga in Hindi Naukasana Ke Fayde
नौकासन के फायदे - फोटो : freepik

Boat Pose Benefits: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक उपचार प्रक्रिया है जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार लाने के साथ ही बीमारियों से बचाव भी करता है। अधिक प्रभाव पाने के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष योग क्रियाएं होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, शरीर को स्वस्थ रखने में लिवर और पाचन अंगों का स्वस्थ रहना आवश्यक माना जाता है। लिवर और पाचन के लिए पौष्टिक और सही आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही शारीरिक सक्रियता भी जरूरी है। दिनचर्या में योग को शामिल करके पेट के तमाम अंगों को स्वस्थ और फिट रखा जा सकता है।



लिवर, पेट संबंधी समस्याओं और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए नौकासन योग का अभ्यास लाभकारी माना जाता है। पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी नौकासन योग मदद करता है। पेट के अलावा पीठ और पैरों की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने और रक्त के संचार को ठीक रखने के लिए यह योग असरदार है। आइए जानते हैं नौकासन योग के स्वास्थ्य लाभ और इस आसन को करने का सही तरीका व सावधानियां।
 

Boat Pose Benefits And Steps To Do Yoga in Hindi Naukasana Ke Fayde
पेट की समस्या में नौकासन असरदार - फोटो : Freepik.com

नौकासन के स्वास्थ्य लाभ

  • नौकासन का नियमित अभ्यास पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • इस आसन के अभ्यास से पैर और बांह की मांसपेशियां टोन होती हैं।
  • शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है।
  • हर्निया से पीड़ित लोगों के लिए यह आसन लाभकारी है।
  • पाचन तंत्र में सुधार करता है।
Boat Pose Benefits And Steps To Do Yoga in Hindi Naukasana Ke Fayde
नौकासन के अभ्यास से वजन कम कर सकते हैं - फोटो : Freepik.com
  • फेफड़े, लीवर और पेनक्रियाज को मजबूत बनाने में नौकासन का अभ्यास कर सकते हैं।
  • पेट के चारों ओर ब्लड और ऑक्सीजन का संचार करता है।
  • यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
  • वजन घटाने और पेट की जिद्दी चर्बी को घटाने में नौकासन फायदेमंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boat Pose Benefits And Steps To Do Yoga in Hindi Naukasana Ke Fayde
नौकासन कैसे करें - फोटो : freepik

नौकासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- नौकासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को सीधा फैलाएं और साथ रखें।
स्टेप 2- दोनों हाथों को शरीर के बगल में सीधा रखते हुए गहरी सांस लें।
स्टेप 3- अब सांस छोड़ते हुए छाती और पैरों को जमीन से ऊपर हवा में उठाएं।
स्टेप 4- अपनी बाहों को पैरों की ओर जितना संभव हो खींचे।
स्टेप 5- ध्यान रहें कि इस दौरान आंखें, उंगलियों और पैर की उंगलियां एक सीध में ही होनी चाहिए।
स्टेप 6- इस अवस्था के दौरान पेट की मांसपेशियों के सिकुड़न पर नाभि क्षेत्र में तनाव महसूस होगा।
स्टेप 7- अब इसी मुद्रा में रहते हुए आराम से गहरी सांस लेते रहें।
स्टेप 8- कुछ देर नौकासन की स्थिति में रहें, फिर पहली वाली सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
Boat Pose Benefits And Steps To Do Yoga in Hindi Naukasana Ke Fayde
अस्थमा और हृदय रोगी न करें नौकासन का अभ्यास - फोटो : Freepik

नौकासन की सावधानियां

कुछ शारीरिक समस्याएं हैं, जिनमें नौकासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए। अगर आप ब्लड प्रेशर, गंभीर सिरदर्द या माइग्रेन के पीड़ित हैं तो नौकासन का अभ्यास न करें। गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान नौकासन का अभ्यास न करने की सलाह दी जाती है। रीढ़ की हड्डी की कोई समस्या होने पर भी नौकासन के अभ्यास से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा अस्थमा और हृदय रोग होने पर इस मुद्रा से बचें। योग का अधिकतम लाभ पाने के लिए योग विशेषज्ञ से सलाह के बाद ही आसन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed