लड़का हो या लड़की हर कोई अपने बालों के प्रति काफी संवेदनशील होता है। हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा काले, घने और सुंदर रहें ताकि उसके चेहरे की सुंदरता बरकरार रहे। क्योंकि चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में बाल एक अहम् भूमिका निभाते हैं। लेकिन जिदंगी की भागदौड़ और खराब लाइफस्टाइल के चलते हमारे स्वास्थ्य, त्वचा और बालों पर बुरा असर पड़ता है। इसी वजह से आज के समय में अधिकतर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या में एक आम समस्या है बालों का सफेद होना। बालों का असमय सफेद हो जाने की वजह से हम परेशान हो जाते हैं, यही नहीं बालों का सफेदपन दूर करने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू-नुस्खे अपनाएं होंगे लेकिन फिर भी आपको कोई खासा परिणाम नहीं मिला होगा। इसलिए अब घरेलू-नुस्खे को छोड़े योग का दामन थाम लें। यकीन मानिए योग करने से आपके सफेद बाल जल्दी से काले होने लगेंगे। ऐसे कई योग है जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों का सफेदपन दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये आसन।
इन योगासनों को अपनाते ही सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन