फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरने और उपवास पर बैठे हरीश रावत, बोले-सीएम नहीं मोदी चाहते हैं टिहरी डैम का निजीकरण

Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Congress leader harish rawat fast and protest for tehri dam privatisation in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत गुरुवार को टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में ऋषिकेश में धरने और उपवास पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अडानी पर खूब तंज कसे। वहीं उन्होंने बड़े जनआंदोलन की चेतावनी भी दी। 

Congress leader harish rawat fast and protest for tehri dam privatisation in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

हरीश रावत के उपवास की घोषणा के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी तंज कसते हुए कहा कि टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपने की जानकारी मेरे पास नहीं है। ऐसा होता तो मुझे पता होता। कहा कि 'हरीश रावत को रात को सपना आता है और वे सुबह धरने पर बैठ जाते हैं। ' ऐसा करके वे जनता को भ्रमित करने का काम न करें।

Congress leader harish rawat fast and protest for tehri dam privatisation in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर पलटवार करते हुए हरीश रावत ने कहा कि सीएम को अगर इतना ही भरोसा है तो वे विधानसभा में सत्र बुलाकर प्रस्ताव पास कर दें कि इसका निजीकरण नहीं होगा तो विश्वास आ जाएगा। कहा कि पूरी भाजपा अडानी और बड़े उद्योगपतियों के आगे नतमस्तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader harish rawat fast and protest for tehri dam privatisation in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

सीएम त्रिवेंद्र नहीं चाहेंगे कि बांध का निजीकरण हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उन पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने तो कह भी दिया है कि ऐसा होगा। अब अगर मोदी जी ने कह दिया है तो फिर सीएम भी क्या कर पाएंगे। ऐसे में अब उन्हें ये करना ही पड़ेगा। 

विज्ञापन
Congress leader harish rawat fast and protest for tehri dam privatisation in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इसके लिए बात कर अन्य विकल्प तलाशना चाहिए था। मानव अधिकार आयोग ने भी इस मामले में आदेश दिए थे। लेकिन सरकार को किसी भी परवाह नहीं है। कहा कि भाजपा के पास गरीबों के लिए दिल नहीं है। गरीबों के लिए इनका दिल नहीं धड़कता। भाजपा के राज में अगर कोई मारा जा रहा है तो केवल गरीब ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed