फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या योग से गुस्सा कंट्रोल होता है? जानिए कैसे और जानिए असर

Wed, 01 Apr 2026 06:07 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 06:07 PM IST
सार

Yoga For Anger Control: क्या योग से गुस्सा कंट्रोल किया जा सकता है? जवाब है हां, नियमित योग और प्राणायाम करने से गुस्सा और तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। योग शरीर और मन के बीच संतुलन बनाता है, जिससे मानसिक शांति बढ़ती है और व्यक्ति अपनी भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण रख पाता है।

विज्ञापन
Best Yoga Poses For Anger Management Anger Control Yoga Tips in hindi
गुस्सा कंट्रोल करने के लिए योग - फोटो : Amar ujala

How to Control Anger With Yoga: तनाव और गुस्सा आज हर दूसरे आदमी की आम समस्या बन चुका है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी लोगों को गुस्सा आ जाता है, जिससे रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर प्रभाव पड़ता है। हालांकि कई विशेषज्ञ योग को गुस्सा और तनाव नियंत्रित करने का एक प्रभावी तरीका मानते हैं। 

योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को शांत और संतुलित रखने में भी मदद करता है। नियमित योगाभ्यास से मानसिक संतुलन बेहतर होता है और व्यक्ति अपने भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण रख पाता है। अगर आप रोज कुछ मिनट योग और प्राणायाम का अभ्यास करते हैं, तो धीरे-धीरे गुस्से पर नियंत्रण और मानसिक शांति महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि योग कैसे गुस्से को काबू में रखने में मदद करता है। 

योग गुस्सा कंट्रोल करने में कैसे मदद करता है?

योग का मुख्य उद्देश्य शरीर, मन और सांस के बीच संतुलन बनाना है। जब हम योगासन और प्राणायाम करते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और दिमाग शांत होने लगता है।


योगाभ्यास के प्रमुख फायदे

  • तनाव हार्मोन कम होते हैं

  • मन शांत और स्थिर रहता है

  • भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ता है

  • सकारात्मक सोच विकसित होती है

नियमित योग से धीरे-धीरे गुस्से की तीव्रता कम हो सकती है।

Best Yoga Poses For Anger Management Anger Control Yoga Tips in hindi
balasana - फोटो : pexel

गुस्सा कम करने में मदद करने वाले योगासन


बालासन

यह योगासन मन को शांत करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। बालासन के अभ्यास से कई फायदे होते हैं, जैसे-

  • तनाव कम होता है।

  • बालासन मानसिक शांति देता है।

  • दिमाग को रिलैक्स करता है।

Best Yoga Poses For Anger Management Anger Control Yoga Tips in hindi
सुखासन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुखासन

सुखासन ध्यान और प्राणायाम के लिए सबसे आसान आसन माना जाता है। सुखासन का नियमित अभ्यास करने से मन स्थिर रहता है। सांसों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और गुस्सा व चिंता कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Poses For Anger Management Anger Control Yoga Tips in hindi
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम

शवासन

शवासन शरीर और दिमाग को पूरी तरह आराम देने वाला आसन है। इसका अभ्यास मानसिक तनाव कम करता है। दिमाग को रिलैक्स करता है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है

 

विज्ञापन
Best Yoga Poses For Anger Management Anger Control Yoga Tips in hindi
प्राणायाम - फोटो : Freepik.com

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम

योग के साथ-साथ प्राणायाम भी बहुत असरदार माना जाता है। अनुलोम विलोम प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम गुस्से पर काबू रखने में फायदेमंद हैं।
 

  • अनुलोम विलोम के अभ्यास से सांस लेने की यह तकनीक दिमाग को शांत करती है और तनाव कम करती है।
  • वहीं भ्रामरी प्राणायाम में भंवरे जैसी आवाज़ निकालते हुए सांस छोड़ते हैं। यह अभ्यास गुस्सा, चिंता और बेचैनी को कम करने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed