फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या आप भी रहते हैं कमर के दर्द से परेशान? इन योगासनों के अभ्यास से पा सकते हैं लाभ

Sat, 26 Aug 2023 08:56 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 08:56 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga For Back Pain Relief Yoga Asanas Health Tips How To Get Ride Of back Pain Fast
कमर दर्द में योगासन - फोटो : iStock

Best Yoga For Back Pain Relief: आज की कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब जीवन शैली के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती है। घंटों तक लगातार बैठकर काम करने से शरीर निष्क्रिय होने लगता है। कोरोना काल में वर्क फ्राॅम होने के कारण लाइफस्टाइल में बदलाव आया। लोगों के दैनिक जीवन की गतिविधियां प्रभावित हुईं। जिसके चलते लोगों के शरीर में दर्द की समस्या भी बढ़ी। अगर आप घंटों बैठकर काम करते हैं तो कमर और पीठ में दर्द हो सकता है। इससे राहत पाने और शरीर के सेहत को बनाए रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है। योग से मांसपेशियां शिथिल रहती हैं। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जिन लोगों को कमर दर्द रहता है, उन्हें नियमित योगासन का अभ्यास करना चाहिए। कुछ योग का अभ्यास करने से शरीर दर्द पीठ और कमर दर्द से पूरी तरह से निजात पाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए कमर और पीठ दर्द से राहत के लिए लाभदायक योगासन के बारे में। 

Best Yoga For Back Pain Relief Yoga Asanas Health Tips How To Get Ride Of back Pain Fast
भुजंगासन - फोटो : Pixabay

कोबरा पोज

कोबरा पोज को भुजंगासन कहा जाता है। इस योग को करने मांसपेशियों की संक्रियता बढ़ती है, साथ ही पेट, छाती और कंधों में फैलाव आता है। भुजंगासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसके अलावा कमर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। तनाव और थकान को दूर करने के लिए भी भुजंगासन मदद करता है, जो आमतौर पर पीठ दर्द के कारण होता है। 

Best Yoga For Back Pain Relief Yoga Asanas Health Tips How To Get Ride Of back Pain Fast
setu bandhasana - फोटो : istock

सेतुबंधासन योग 

इस योग को ब्रिज पोज भी कहते हैं। सेतुबंधासन का अभ्यास उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर पीठ और कमर में दर्द की समस्या रहती है। इस योग की मदद से रीढ़ की हड्डी में फैलाव आता है। पीठ दर्द और सिरदर्द से राहत मिलती है। रेक्टस, ग्लूटस की मांसपेशियां और हैमस्ट्रिंग के लिए भी सेतुबंधासन योग का अभ्यास लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga For Back Pain Relief Yoga Asanas Health Tips How To Get Ride Of back Pain Fast
कैट काऊ पोज योग - फोटो : instagram/shilpashetty

कैट काऊ पोज योग

इस योगासन के नियमित अभ्यास से सेहत को खास लाभ मिलता है। इससे रीढ़ की हड्डी में होने वाली समस्या कम होती है। इस योगासन के अभ्यास से धड़, कंधे और गर्दन में खिचाव आता है। वहीं कमर दर्द से राहत मिलती है। 

विज्ञापन
Best Yoga For Back Pain Relief Yoga Asanas Health Tips How To Get Ride Of back Pain Fast
कमर दर्द में योगासन - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed