फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शरीर की फुर्ती बनाए रखने में इन योगासनों का अभ्यास माना जाता है फायदेमंद

Thu, 30 Mar 2023 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips Today: Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga Poses
ऊर्जावान रहने के लिए योगासन - फोटो : pixabay

Yoga Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति दिनभर कामकाज में व्यस्त रहता है लेकिन बहुत जल्दी उसकी ऊर्जा में कमी आने लगती है। इसकी वजह गलत लाइफस्टाइल और उचित खानपान न होना है। ज्यादातर लोग अक्सर दिन में थोड़े से काम के बाद थक जाते हैं और ऊर्जा की कमी महसूस करने लगते हैं। जिसकी वजह से काम की उत्पादकता कम हो जाती है। आप पूरा दिन सुस्त रहते और इससे आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। ऐसे में आपको खान-पान के साथ ही शारीरिक व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप शरीर की थकान और लो एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी यह योगासन लाभकारी है। अगली स्लाइड्स में जानिए रोजाना किन योगासनों के अभ्यास से आप पूरा दिन ऊर्जावान रह सकते हैं और शरीर की फुर्ती बढ़ा सकते हैं। 

Yoga Tips Today: Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga Poses
ऊर्जावान रहने के लिए योगासन - फोटो : Istock

उष्ट्रासन करने के लाभ

उष्ट्रासन को कैमल पोज भी कहते हैं। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर बनता है। उष्ट्रासन योगासन पेल्विक मांसपेशियों सहित पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस आसन से रोजाना सुबह करना चाहिए ताकि शरीर ऊर्जावान बने और कार्यक्षमता को बढ़ावा मिले।

Yoga Tips Today: Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga Poses
ऊर्जावान रहने के लिए योगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन योग के फायदे

भुजंगासन योग को कोबरा पोज भी कहा जाता है। भुजंगासन योगाभ्यास शरीर के सभी मुख्य चक्रों को उत्तेजित करता है। इससे शरीर की शक्ति में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। कमर और पीठ में दर्द की शिकायत में भी भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। शरीर में रक्त संचार को ठीक करने के लिए भी भुजंगासन योगासन फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips Today: Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga Poses
ऊर्जावान रहने के लिए योगासन - फोटो : istock

चक्रासन योग के फायदे

चक्रासन योग को व्हील पोज कहा जाता है। इस योगासन के अभ्यास से शरीर को स्ट्रेच किया जाता है, जिससे ऊर्जा का संचार होता है। हृदय चक्रों के आसपास किसी भी रुकावट को दूर करने, रीढ़ की गतिशीलता और लचीलापन बढ़ाने के लिए यह फायदेमंद योगासन है। पेट की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने के लिए चक्रासन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। 

विज्ञापन
Yoga Tips Today: Best Yoga Asanas For Fit Body And Energy Boost Yoga Poses
ऊर्जावान रहने के लिए योगासन - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed