फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: अक्सर रहता है गर्दन व पीठ में दर्द, तो करें ये चार योगासन

Thu, 13 Jun 2024 09:22 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Jun 2024 09:22 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Back And Neck Pain in Work From Home
गर्दन और कमर की दर्द में योगासन - फोटो : istock

ऑफिस का काम करते समय गलत पोस्चर और खराब जीवन शैली के कारण स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई लोगों को वर्क फ्राॅम होम के दौरान गर्दन और पीठ व कमर के दर्द की शिकायत हुई तो कुछ लोग डेस्क जाॅब के कारण लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से पैक पेन की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन अगर समय रहते गर्दन व कमर दर्द की समस्या का निवारण न किया जाए तो तकलीफ बढ़ सकती है और अधिक गंभीर शारीरिक समस्या का रूप ले सकती है। कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय आपकी आंखो से ज्यादा कंधों पर भार पड़ रहा है। गलत तरीकों से काम करने के कारण कंधों, गर्दन, पीठ व कमर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए आप योगासन का अभ्यास कर दर्द से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं लगातार डेस्क वर्क के कारण गर्दन और पीठ के दर्द में कौन से योगासन फायदेमंद हैं। 

Best Yoga Asanas For Back And Neck Pain in Work From Home
ताड़ासन

ताड़ासन 

ताड़ासन का अभ्यास करने के लिए अपने दोनों पैरों की एड़ियों और पंजों के बीच दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। अब हाथों को कमर की सीध से ऊपर ले जाते हुए हथेलियों और उंगलियों को मिला लें। गर्दन सीधी रखते हुए एड़ियों को ऊपर उठाएं और पूरे शरीर का भार पंजो पर डालें। इस दौरान पेट को अंदर रखें। इसी अवस्था में कुछ देर संतुलन बनाएं रखें। फिर पुन: वाली अवस्था में आ जाएं। 

Best Yoga Asanas For Back And Neck Pain in Work From Home
सेतु बंधासन - फोटो : istock

सेतु बंधासन 

डेस्क वर्क करने वालों के लिए ये योगासन फायदेमंद है। सेतु बंधासन करने के लिए पीठ के बल लेट कर दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए पैर को फर्श पर स्पर्श करें। अब हाथों की मदद से शरीर को ऊपर उठाएं और पीठ व जांघ को फर्श से आसमान में उठाते हुए गहरी सांस लें व बाहर छोड़े। इसी अवस्था में कुछ देर रहने के बार पहली वाली स्थिति में आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Back And Neck Pain in Work From Home
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन 

इस आसन का अभ्यास करने के लिए पेट के बल सीधे लेट जाएं और अपनी हथेलियों को कंधों क नीचे रखें। अब उंगलियों को फैलाते हुए छाती को ऊपर खींचें। इसी अवस्था में रहें और सांस ले। वापस पहले वाली अवस्था में आ जाएं। 

विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Back And Neck Pain in Work From Home
शोल्डर ओपनर  - फोटो : istock

शोल्डर ओपनर 

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर अपनी मांसपेशियों को आराम दें। अब हथेलिों को पीछे की ओर ले जाते हुए आपस में मिला लें। जितना हो सके कंधों को पीछे की ओर खींचे। फिर वापस पुरानी स्थिति में लौट आएं और यह प्रक्रिया दोहराएं। 

-----------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed