फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये चार योगासन, शरीर की अतिरिक्त चर्बी होगी कम

Wed, 01 Feb 2023 10:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Feb 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
best 4 yoga asanas for weight loss quickly reduce belly fat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आप वजन कम करने और शरीर की अधिक चर्बी को घटाने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। एक्सरसाइज के अलावा डाइट करते हैं। वैसे तो वजन कम करने के लिए संतुलित आहार लेने की जरूरत होती है। लेकिन जिनको जानकारी नहीं हैं वह अपनी पसंदीदा डिश तक को भी खाना छोड़ देते हैं। कई तरीकों से आप अधिक वजन को घटाने में लगे रहते हैं। इन सब से कभी कभी आपके शरीर पर उल्टा असर भी हो जाता है। बिना सही निर्देश के एक्सरसाइज या खुद की डाइट तय करने से अच्छा है, नेचुरल तरीके से वजन घटाएं। इस के लिए योग सबसे कारगर उपाय है। हर रोग का नेचुरल तरीके से इलाज योग कर सकता है। आप नियमित रूप से योगासन करके वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा योग पेट पर जमी को भी कम करने में मदद करता है। तेजी से पेट की चर्बी कम करने के लिए चार बेस्ट योगासन हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए वजन घटाने और कम समय में बेली फैट कम करने के योगासन 

best 4 yoga asanas for weight loss quickly reduce belly fat
सूर्य नमस्कार - फोटो : Istock

सूर्य नमस्कार

योगा का ये आसन सबसे प्रसिद्ध है। सूर्य नमस्कार का मतलब होता है, सूरज का अभिवादन करना। इस योगासन में 12 योग मुद्राओं को शामिल किया गया है। ये योगासन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सूर्य नमस्कार को 10 से 15 मिनट तक करना काफी होता है। इसमें शरीर की पानी की मात्रा संतुलित रहती है और अनावश्यक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इस आसन से शरीर के लगभग हर अंग की कसरत हो जाती है। 

best 4 yoga asanas for weight loss quickly reduce belly fat
त्रिकोणासन - फोटो : istock

त्रिकोणासन

इस योगासन में अपने दोनों पैरों को फैलाकर हाथों को बाहर की ओर खोलते हैं। फिर सीधे हाथ को धीरे-धीरे नीचे की तरफ सीधे पैर की ओर लाते हैं। अब कमर को नीचे की ओर करते हुए नीचे देखना होता है। इसके बाद सीधी हथेली को जमीन पर रखते हैं। वहीं उल्टे उल्टे हाथ को ऊपर की ओर ले जाते हैं। यह प्रक्रिया दूसरी तरफ से भी दोहराई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best 4 yoga asanas for weight loss quickly reduce belly fat
वीरभद्रासन - फोटो : Istock

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन को योद्धा मुद्रा कहते हैं। इस आसन में आपकी पोजीशन पहाड़ों पर जाने वाली मुद्रा के जैसी होती है। इसमें अपने पैर को पीछे की ओर खींचते हुए दूसरे पैर को आगे कूदने की पोजीशन में बना लें। फिर हाथों को जोड़कर सिर को ऊपर तक से जाएं। अब अपने हाथ को छाती के सामने ले जाते हुए खींचे हुए पैरों को सीधा कर लें। फिर दूसरे पैर को अभी भी 90 डिग्री पर रखें और दोनों हाथों को खींचकर बाहर की तरफ फैला लें। 

विज्ञापन
best 4 yoga asanas for weight loss quickly reduce belly fat
Purvottanasana - फोटो : istock

पूर्वोत्तनासन

इस आसन को करने के लिए पैरों पर बैठकर उन्हें आगे की ओर खींचें। अब अपने हाथों को हिप्स के पीछे ले जाएं और पैरों की तरफ करें। फिर पैरों से शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं और सिर को पीछे की तरफ ले जाने की कोशिश करें। यह पोजिसन पुश-अप करने की मुद्रा का ठीक उल्टी होती है। यह आसन से आपकी पीठ, कंधों, हाथ, रीढ़ की हड्डी, कलाई और जंग लगी मांसपेशियों के लिए अच्छा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed