फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tadasana: ताड़ासन से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, जानिए अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

Tue, 27 Aug 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 27 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

अगर ताड़ासन का अभ्यास पूरी तरह से सही तरीके से किया जाए तो काफी प्रभावी और लाभकारी हो सकता है। ताड़ासन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए ताड़ासन के अभ्यास का सही तरीका और ताड़ासन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

विज्ञापन
Benefits of Tadasana How To Do Mountain Pose Step By Step In Hindi
Tadasana - फोटो : pexel

Benefits of Tadasana: शरीर के सभी अंगों की सेहत और आंतरिक व बाहरी तौर पर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक खानपान, अच्छी जीवन शैली को अपनाना चाहिए। इसके साथ ही योगासनों का अभ्यास भी मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाता है। अलग-अलग तरह की योग क्रियाएं हैं जो शरीर के अलग अलग अंगों की सेहत के लिए लाभकारी है। इन्हीं योगासनों में से एक ताड़ासन है। ताड़ का अर्थ पर्वत से है। नाम से ही स्पष्ट है कि इस में पर्वत के समान आसन लेना होता है। चित्र से समझें तो यह आसन देखने में आसान लगता है लेकिन अगर ताड़ासन का अभ्यास पूरी तरह से सही तरीके से किया जाए तो काफी प्रभावी और लाभकारी हो सकता है। ताड़ासन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए ताड़ासन के अभ्यास का सही तरीका और ताड़ासन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

Benefits of Tadasana How To Do Mountain Pose Step By Step In Hindi
ताड़ासन के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

ताड़ासन के स्वास्थ्य लाभ

तेजी से हाइट बढ़ाने, शरीर का पोस्चर सही रखने, थकान को दूर करके एनर्जी बढ़ाने, मांसपेशियों को आराम देने, रक्त प्रवाह में सुधार के लिए ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं।
 

  • इस आसन के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक संतुलन बनता है।
  • शरीर के पोस्चर में सुधार होता है।
  • जांघों, घुटनों और टखनों को मजबूत करता है।
  • ताड़ासन के अभ्यास से पेट टोंड होता है।
  • रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाकर उसके विकारों को दूर करता है।
  • फ्लैट पैर की परेशानी को दूर करने में ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं।
  • इस योग से साइटिका से राहत मिलती है।
  • ताड़ासन का अभ्यास लंबाई बढ़ाने में सहायक है।
Benefits of Tadasana How To Do Mountain Pose Step By Step In Hindi
ताड़ासन - फोटो : istock

ताड़ासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- 
इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों पंजों को थोड़ा खोलकर सीधे खड़े हो जाएं।

स्टेप 2- अब हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं। ध्यान रखें कि दोनों हाथ दोनों कानों के पास से गुजर रहे हों।

स्टेप 3- फिर हाथ की उंगलियों और धड़ को आसमान की तरफ खींचे, इस दौरान पैर को न उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Tadasana How To Do Mountain Pose Step By Step In Hindi
tadasana

स्टेप 4- शरीर के खिंचाव के साथ ही सांस लेते रहें और थोड़ी देर खिंचाव बनाए रखने की कोशिश करें।

स्टेप 5- अंत में धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।

स्टेप 6- इस आसन को दिन में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं। शरीर में पर्याप्त खिंचाव आना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Benefits of Tadasana How To Do Mountain Pose Step By Step In Hindi
yoga new - फोटो : istock

ताड़ासन के दौरान सावधानियां

  • इस आसन के अभ्यास के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचें। जैसे,
  • ताड़ासन के अभ्यास के दौरान कूल्हों को आगे की तरफ न धकेलें।
  • छाती को अंदर की तरफ न समेटें।
  • कंधों को बराबर रखें, नीचे की ओर न गिरने देना चाहिए।
  • ताड़ासन के अभ्यास के दौरान सांस रोकने की गलती न करें।


नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed