फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: सूर्यनमस्कार योग के ये हैं बेहद जबरदस्त लाभ, सभी लोगों को करना चाहिए रोजाना अभ्यास

Tue, 16 Nov 2021 11:34 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 16 Nov 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
benefits of surya namaskar for weight loss and diabetes control
सूर्य नमस्कार योग के लाभ - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना योग का अभ्यास करना आवश्यक माना जाता है। शरीर में नई ऊर्जा के संचार और तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास सबसे सहज और फायदेमंद हो सकता है। सूर्य नमस्कार जीवन देने वाली ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में सहायक माना जाता है। 



शारीरिक और मानसिक शक्ति, शरीर पर बेहतर नियंत्रण, मन की शांति, संतुलित ऊर्जा और आंतरिक शांति जैसे कई लाभों का अनुभव करने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना बेहतर विकल्प हो सकता है। रोजाना इस योग को करने से शरीर, श्वास और चेतना के बीच गहरा संबंध बनाते हुए शक्ति को बढ़ावा दिया जा सकता है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

benefits of surya namaskar for weight loss and diabetes control
रोजाना कीजिए सूर्य नमस्कार योग - फोटो : Istock

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर को टोन करने, वजन घटाने में मदद करने और मांसपेशियों तथा जोड़ों को मजबूती देने का सबसे बेहतर अभ्यास माना जाता है। पाचन तंत्र, नींद में सुधार करने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए भी सूर्य नमस्कार योग को किया जा सकता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है क्योंकि यह नियमित मासिक धर्म सुनिश्चित करने में मदद करता है। 

benefits of surya namaskar for weight loss and diabetes control
योग करने के लाभ - फोटो : Istock
सूर्य नमस्कार के आसन
सूर्य नमस्कार के कई आसन हैं जिनसे सेहत को तमाम प्रकार के लाभ होते हैं। 
  • प्रणाम आसन (प्रार्थना मुद्रा)
  • हस्त उत्तानासन
  • पादहस्तासन (आगे की ओर झुकना)
  • अश्व संचालनासन (घुड़सवारी मुद्रा)
  • संथोलानासन (प्लैंक पोज)
  • अष्टांग नमस्कार आसन (अष्टांग नमस्कार)
  • भुजंगासन (कोबरा मुद्रा)
  • अधो मुख संवागासन 
  • अश्व संचालनासन (घुड़सवारी मुद्रा)
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of surya namaskar for weight loss and diabetes control
बेहद फायदेमंद हैं यह योगासन - फोटो : iStock
सूर्य नमस्कार के लाभ
सूर्य नमस्कार का अभ्यास विशेष लाभदायक माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से यह लाभ हो सकते हैं।
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करता है
  • त्वचा के रंगत में सुधार करता है। 
  • पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक।
  • अनिद्रा से लड़ने में मदद करता है।
  • नियमित मासिक धर्म सुनिश्चित करता है।
  • कंधों को गतिशीलता देता है। 
  • रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है। 
  • आंतरिक अंगों को स्वस्थ रखता है।
  • तंत्रिका तंत्र के संतुलन में सुधार करता है।
  • रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है।
  • तनाव के स्तर को कम करता है
  • पूरे शरीर को टोन करता है।


------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed