फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कमर दर्द से हैं बहुत परेशान, तो ये तीन योगासन आएंगे काम

Sat, 04 Mar 2023 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Mar 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: Backache yoga poses Three Yoga asanas For back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

योग बीमारियों को जड़ से खत्म करने का सबसे अच्छा इलाज है। शरीर में रोजाना होने वाली आम समस्याओं को आप नजरअंदाज कर देते हैं। फिर यहीं समस्याएं बड़ी बीमारी का रूप ले लेती हैं। ऐसे में आप अगर नियमित योग करते हैं तो बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वहीं अगर आप शरीर दर्द से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो भी किसी भी तरह की पेन किलर कुछ घंटों के लिए ही आपको आराम दे सकती हैं। योग शारीरिक दर्द को धीरे-धीरे कम और फिर खत्म करने का काम करता है। अगर आपको कमर दर्द की समस्या है और बैठने व खड़े होने में दिक्कत आ रही है तो योगासन से कमर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। अधिकतर महिलाओं को कमर दर्द की समस्या रहती है। ज्यादा देर खड़े होने से उठने बैठने में मुश्किल आने लगती है। ऐसे में महिलाओं के लिए कुछ योग बहुत काम के हैं। अगली स्लाइड्स में कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए हम कुछ योगासन बताने जा रहे हैं।

Yoga Tips: Backache yoga poses Three Yoga asanas For back pain
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए भुजंगासन बेहद कारगर है। इस आसन में शरीर की मुद्रा फन उठाए सांप की तरह की होती है। भुजंगासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब पैरों को आपस में मिलाएं और हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध में रखें। अपने माथे को जमीन पर रखकर शरीर को सहज रखें। फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। अपने दोनों हाथों को सीधा खड़ा रखें। करीब 15-20 सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य मुद्रा में लौट आएं।   

Yoga Tips: Backache yoga poses Three Yoga asanas For back pain
शलभासन - फोटो : istock

शलभासन

शलभासन भी पेट के बल लेट कर किया जाएगा। इसमें मैट पर पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रख दें। फिर दोनों पैर की एड़ियों को आपस में जोड़कर अपने पैर के पंजे को सीधे रखें। अब धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। दोनों पैरों को ऊपर की ओर ले जाते समय गहरी सांस लें। इसी अवस्था में कुछ सेकेंड रहें और बाद में पैरों को सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर लाएं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: Backache yoga poses Three Yoga asanas For back pain
उष्टासन - फोटो : istock

उष्ट्रासन 

उष्ट्रासन करने के लिए सबसे पहले आप घुटनों के बल बैठ जाएं। अब दोनों घुटनों की चौड़ाई कंधों के बराबर रखें और तलवे पूरे फैले हुए आसमान की तरफ रखें। रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ झुकाते हुए दोनों हाथों से एड़ियों को छूने का प्रयास करें। ध्यान दें कि इस पोज में जाते समय गर्दन पर अधिक दबाव न पड़े और कमर से लेकर घुटनों तक का हिस्सा सीधा रहे। इस अवस्था में रहकर गहरी सांस लें. कुछ देर बाद अपनी सामान्य अवस्था में लौट आए। 

विज्ञापन
Yoga Tips: Backache yoga poses Three Yoga asanas For back pain
योगा - फोटो : istock

ध्यार रखें कि ये तीनों आसन नियमित तौर पर करें। प्रतिदिन पांच मिनट ये योगासन करने से आपको जल्द फायदा दिखेगा। कमर दर्द की समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही, कई और शारीरिक परेशानियों से निजात मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed