फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: कमर के दर्द से रहते हैं परेशान तो इन योगासनों से पा सकते हैं लाभ

Tue, 07 Dec 2021 12:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 07 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
back pain yoga poses, know how to get rid of back pain fast
कमर दर्द कैसे दूर करें? - फोटो : iStock

जीवनशैली में गड़बड़ी, घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहने की आदत और शारीरिक निष्क्रियता के चलते लोगों में कमर और पीठ के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। लगातार बने रहने वाले दर्द के कारण दैनिक जीवन की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को जीवनशैली को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय करते रहने चाहिए। कमर और पीठ के दर्द के साथ शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। योग, मांसपेशियों को शिथिल होने से बचाने के साथ शरीर में ऊर्जा के संचार को बढ़ावा देता है।



यदि आप भी कमर के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना कुछ योग का अभ्यास करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं जो आपकी इस समस्या को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

back pain yoga poses, know how to get rid of back pain fast
कैट काऊ पोज का अभ्यास - फोटो : Pixabay

कैट काऊ पोज योग
योग विशेषज्ञों के मुताबिक कैट काऊ पोज योग का नियमित अभ्यास करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। यह रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को कम करने में बहुत मददगार योगासनों में से एक है। इस योग का अभ्यास करने से आपके धड़, कंधे और गर्दन में भी खिंचाव आता है, साथ ही कमर दर्द की समस्या को भी इससे दूर किया जा सकता है।

back pain yoga poses, know how to get rid of back pain fast
भुजंगासन योग का अभ्यास - फोटो : Pixabay

कोबरा पोज है विशेष लाभदायक 
पेट, छाती और कंधों को फैलाने के साथ मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने के लिए कोबरा पोज योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, साथ ही कमर में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है। यह तनाव और थकान को दूर करने में भी मदद कर सकता है जो आमतौर पर पीठ दर्द के साथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
back pain yoga poses, know how to get rid of back pain fast
ब्रिज पोज योग के लाभ - फोटो : iStock
सेतुबंधासन योग का अभ्यास
जिन लोगों को अक्सर पीठ और कमर में दर्द की समस्या रहती है, उनके लिए सेतुबंधासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। यह रीढ़ को फैलाता है और पीठ दर्द और सिरदर्द से राहत दिला सकता है। रेक्टस, ग्लूटस की मांसपेशियां और हैमस्ट्रिंग के लिए भी इस योगासन के अभ्यास को विशेष लाभदायक माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed