फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: आयुष मंत्रालय की सलाह- योग से अधिकतम लाभ पाने के लिए जानिए क्या करें-क्या नहीं?

Fri, 15 Jul 2022 12:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Jul 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
ayush ministry tips for yoga in hindi, Do’s and Don’t For Yoga
योगासनों को लेकर विशेषज्ञ की सलाह - फोटो : Istock

योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और फिट बनाए रखने वाले अभ्यास हैं। जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण बढ़ती बीमारियों के जोखिम को कम करने और सेहत को फिट बनाए रखने के लिए सभी उम्र के लोगों को नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत बनानी चाहिए। अध्ययनों में पाया गया है कि कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने से लेकर संपूर्ण फिटनेस के लिए योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, योगासनों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही तरीके से अभ्यास किया जाना सबसे आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा योग करते समय हमेशा इससे संबंधित सावधानियों का ख्याल रखना भी जरूरी है।

कुछ स्थितियों में योग के अभ्यास से आपकी समस्याओं के बढ़ने का जोखिम भी हो सकता है इसलिए आवश्यक है कि योग के सही तरीके और सावधानियों के बारे में लोगों को सही जानकारी रहे। आइए इस बारे में आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए उपायों के बारे में जानते हैं।

ayush ministry tips for yoga in hindi, Do’s and Don’t For Yoga
शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए योग - फोटो : Pixabay

योग से शरीर को होने वाले लाभ?

योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से योगासनों का आदत बनाकर शारीरिक और मानसिक फिटनेस को ठीक रखा जा सकता है। योग, शरीर की शक्ति, संतुलन और लचीलेपन में सुधार करता है। पीठ-कंधे के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। गठिया के लक्षणों को कम करने के साथ, हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने और आपको बेहतर नींद दिलाने में मदद करने के लिए योगासनों का अभ्यास किया जाना चाहिए।

ayush ministry tips for yoga in hindi, Do’s and Don’t For Yoga
योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने का तरीका - फोटो : istock

योग करते समय क्या करना चाहिए?

योग के अभ्यास के समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। 

  • योग अभ्यास के लिए परिवेश, शरीर और मन की स्वच्छता आवश्यक है।
  • आसनों का अभ्यास खाली पेट करना चाहिए। गुनगुने पानी में थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर पीना लाभकारी माना जाता है।
  • योगासनों के दौरान मन को शांत करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना आवश्यक माना जाता है।
  • शरीर और श्वास के प्रति जागरूकता के साथ, योगाभ्यास धीरे-धीरे और आराम से किया जाना चाहिए।
  • किसी प्रकार की चोट से बचने के लिए योगासनों से पहले वार्म अप और बाद में स्ट्रेचिंग बहुत आवश्यक है।
  • योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए सात्विक भोजन करने का प्रयास करें।
  • योग अभ्यास से पहले शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ayush ministry tips for yoga in hindi, Do’s and Don’t For Yoga
योग करते समय सावधानियां - फोटो : Pixabay

योग के दौरान सावधानियां

योग का अभ्यास करते समय सभी लोगों को कुछ बातों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने का आवश्यकता है।

  • थकावट या बीमारी के समय जल्दबाजी में योग नहीं करना चाहिए।
  • मासिक धर्म के दौरान योगाभ्यास से बचना चाहिए। इसके बजाय विश्राम तकनीक और प्राणायाम किया जा सकता है।
  • भोजन के तुरंत बाद योग न करें। 
  • योग करने के बाद 30 मिनट तक न नहाएं और न ही पानी पिएं।
  • सर्जरी या किसी मोच-फ्रैक्चर के दौरान योगाभ्यास से बचना चाहिए।
  • प्रतिकूल मौसम की स्थिति (बहुत गर्म, बहुत ठंडा या आर्द्र) में योग के अभ्यास को लेकर सावधानियां बरतें।


------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed