Aaj Ka Yoga Meditation To Relieve Stress: कोरोना काल में संक्रमण का असर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा। दुनिया भर में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को कोविड ने प्रभावित किया। लोगों में बाहर निकलने पर संक्रमण का डर, सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के कारण जीवन में पड़ने वाले असर ले लोग प्रभावित हुए। मानसिक समस्याओं से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए और दिमाग में चल रही उथल पुथल को शांत करने के लिए मेडिटेशन किया जा सकता है। मेडिटेशन मन को शांत करता है और मानसिक संतुलन को बनाए रखता है। मेडिटेशन के कई फायदे हैं। मेडिटेशन को कहीं पर भी किसी भी तरह के किया जा सकता है। सबसे पहले जान लीजिए कि मेडिटेशन क्या है? मेडिटेशन करने का तरीका और फायदों के बारे में भी जान लें।
Yoga Tips: शांत से लेकर भीड़ भाड़ वाली जगहों पर भी कर सकते हैं मेडिटेशन, दिमाग शांत रखने में आएगा काम
मेडिटेशन क्या है?
मेडिटेशन को ध्यान लगाना कहते हैं। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत हो जाता है। मेडिटेशन को आप कहीं पर भी किसी भी वक्त कर सकते हैं। जैसे मेट्रो की भीड़ भाड़ में मेडिटेशन किया जा सकता है तो ऑफिस में डेस्क पर बैठकर भी मेडिटेशन कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि आंख बंद करके बैठना मेडिटेशन हैं। लेकिन मेडिटेशन में ध्यान लगाते हुए मन को खाली करना और विचार को शून्य करके दिमाग को आराम देना है। मेडिटेशन करते समय सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। ये क्रिया ही मस्तिष्क को शांत करने में मदद करती है।
मेडिटेशन कैसे किया जाता है?
मेडिटेशन पांच चरणों में होता है-
पहला चरण- ध्यान लगाने के लिए एक आरामदायक जगह होनी चाहिए। आप चाहें तो आराम से कुर्सी पर बैठकर या फिर फर्श पर बैठकर ध्यान लगा सकते हैं। लेटकर भी ध्यान लगाया जा सकता है।
दूसरा चरण- अपने आप को आरामदायक जगह पर स्थिर करके आंखों को बंद कर लें। कई लोगों को आंखें बंद करने से असहज महसूस हो सकता है, ऐसे में धीरे-धीरे अपनी आंखों को किसी खास चीज पर केंद्रित करें। आप किसी एक चीज पर अपना ध्यान लगा सकते हैं, जरूरी नहीं कि आंखे बंद ही करें।
तीसरा चरण- ध्यान लगाते समय खुल कर सांस लीजिए। इसके लिए लंबी सांसें भरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सहज होकर आराम से सांस लीजिए।