भारतीयों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम शरीर में होने वाले छोटे-मोटे परिवर्तनों को तो यूं ही नजरअंदाज कर दिया करते हैं। यही बदलाव आगे चलकर बड़ी बीमारियों में तब्दील हो सकते हैं। आजकल की जीवनशैली को देखते हुए यह किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं कहा जा सकता है कि उसे यह बीमारी नहीं होगी इसलिए बेहतर है कि हम समय- समय पर अपने शरीर की आवाज सुनें। उसका ख्याल रखें। किडनी कभी भी अचानक खराब नहीं होती है, उसके बिगड़ने के पहले से संकेत मिलते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किडनी के खराब होने के 6 मुख्य लक्षण।
इन 6 लक्षणों के दिखने पर हो जाइए सावधान, हो सकती है किडनी की समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड लगना
सर्दियों के मौसम में ठंड लगना बहुत सामन्य बात है लेकिन यदि यह ठंड थोड़ी अजीब है, आपको सहन नहीं हो पा रही है और दूसरों के लिए सामान्य है तब तो यह चिंता का विषय है और यदि ठंड के कारण आपको बार-बार बुखार आ रहा है तब तो आपको किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहिए क्योंकि यह सभी किडनी खराब होने के लक्षण हैं।
त्वचा पर खुजली चलना
यदि त्वचा पर बहुत अधिक खुजली हो रही है तो हो सकता है कि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है जिससे कि कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा प्रभावित हो चुकी है। इसलिए फटी त्वचा को यह सोचकर नजरअंदाज न करें कि वह ठंड से फट रही है। बहुत अधिक फट रही है तो उसे गंभीरता से लें।
जब किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर देती है तो पेट के किसी भी हिस्से में, किनारे पर दर्द होने लगता है। यह दर्द पीछे कि तरफ कमर में भी हो सकता है। यह दर्द कुछ पल के लिए इतना तेजी से होता है कि असहनीय हो जाता है और यह दर्द कभी भी अचानक से उठता है।
यदि गैस संबंधी समस्या अचानक से बहुत अधिक बढ़ गई है, यह भी किडनी के ठीक से काम न करने का संकेत है। इसके लिए शुरुआत में हल्का खाना खाएं फिर भी समस्या जैसी की तैसी है और साथ ही सीने में दर्द भी हो रहा है तो फिर तो डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं।