महिलाओं के जीवन में शिशु के जन्म के बाद काफी कुछ बदलाव आता है। यह बदलाव दोनों रूप में होते हैं शारीरिक और मानसिक। प्रसव के पीड़ा से बाहर निकलने के बाद शिशु की तरह उसकी भी देखभाल की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस, कमर के आसपास दर्द होना और गर्भावस्था के दौरान वजन का बढ़ना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए पोषण युक्त आहार के साथ-साथ कुछ योगासन मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...
डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को कम करेंगे ये 5 योगासन, शरीर की कमजोरी भी होगी दूर
पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन का अभ्यास आपके कमर को टोंन करने में मदद करेगा। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी गलती है और शरीर में रक्तप्रवाह का सुधार होता है। पश्चिमोत्तासन वजन कम करने में भी मदद करता है।
हलासन
हलासन एक बेहतरीन योगाभ्यास है। इस आसन का अभ्यास करना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन बहुत ही लाभकारी है। हलासन का अभ्यास कमर, हिप्स और पेल्विस एरिया के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह योगासन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ वजन भी कम करता है। इसके अभ्यास से त्वचा में भी निखार आता है।
भुजंगासन
भुजंगासन का अभ्यास पेट को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को अपने कंधे की सीध में लेकर जाएं। इस दौरान अपने दोनों पैरों के बीच की दूरी को कम करें साथ ही पैर को सीधा तथा तना हुआ रखें। अब सांस भरते हुए शरीर के अगले हिस्से को नाभि तक उठाएं।
अनुलोम-विलोम
डिलीवरी के बाद अनुलोम-विलोम प्राणायाम आपके मन-मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह आपकी मनोदशा में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। साथ ही यह श्वसन तंत्र को सुदृढ़ करता है।