फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलस को दूर भगाएंगे ये 3 योगासन, नियमित अभ्यास से रहेंगे ऊर्जावान

Tue, 14 Apr 2020 08:08 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 14 Apr 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
3 yoga poses for boost energy and keep active whole day
योगा - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोग घरों में रहते-रहते ऊब गए हैं और आलस भी बढ़ गया है। जीवन में सुख और शांति के लिए आपको एक मजबूत शरीर और शायद अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि एक स्पष्ट भावनात्मक शरीर का अनुभव करने की जरूरत है। यदि आपका पूरा शरीर एक प्रतिध्वनि है तब आप किसी भी भावनात्मक चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं। इन सबके लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी होता है। व्यायाम के अन्य प्रकारों में योग का सबसे ज्यादा महत्व है। योग के विभिन्न आसनों द्वारा सांस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

3 yoga poses for boost energy and keep active whole day
योगा - फोटो : फाइल फोटो

भुजंगासन
शरीर का लचीलापन बनाए रखने और पेट की चर्बी घटाने में यह बहुत मदद करता है। सर्वप्रथम पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद हथेली को कंधे के सीध में रखें। दोनों पैरों के बीच में दूरी नहीं होनी चाहिए तथा पैर तने हुए होने चाहिए। इसके बाद सांस लें और शरीर के अगले भाग को ऊपर की ओर उठाए। इस बात का ख्याल रहे की कमर पर ज्यादा खिंचाव ना आने पाए। कुछ सेकंड्स इसी अवस्था में बने रहे। फिर गहरी सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

3 yoga poses for boost energy and keep active whole day
योगा - फोटो : फाइल फोटो

सुखासन
सुखासन योग की सबसे आसान क्रिया है और सबसे ज्यादा लाभदायक भी। इसको करने से मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिलती है। सुखासन करने के लिए पैरों को पालथी मार कर बैठ जाएं और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। ध्यान रहें इस आसन को करते समय हाथों की मुद्रा का विशेष ख्याल रहे। इस आसन को करने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga poses for boost energy and keep active whole day
योगा - फोटो : फाइल फोटो

ताड़ासन
ताड़ासन योग की क्रिया को करने से पैरों में मजबूती आती है। इस मुद्रा में कम से कम 12 सेकेंड तक रहते हुए रोजाना दस बार अभ्यास करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed