फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए इन खास योगासनों का करें अभ्यास

Thu, 04 Jun 2020 07:23 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 04 Jun 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
3 yoga poses for acidity and improve digestion home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खानपान में अनियमितता और खराब जीवनशैली के कारण आज के समय में लगभग हर तीसरे व्यक्ति को पेट से जुड़ी कोई न कोई समस्या जरूर है। हमारे खानपान का सीधा असर हमारे सेहत पर पड़ता है। क्रिया-कलाप के अभाव और खराब खानपान के वजह से ही बच्चों में पेट के कीड़े और खराब पाचन शक्ति की समस्या देखने को मिलती है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखते हुए कुछ योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास योगासनों के बारे में बताएंगे, जिनके नियमित अभ्यास से पेट से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी।

3 yoga poses for acidity and improve digestion home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम
कपालभाति प्राणायाम करने के लिए सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं और अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें। अपनी हथेलियों की सहायता से घुटनों को पकड़कर शरीर को एकदम सीधा रखें। अब अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करते हुए सामान्य से कुछ अधिक गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को फुलाएं। इसके बाद झटके से सांस को छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खिंचे। जैसे ही आप अपने पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़ते हैं, सांस अपने आप ही फेफड़ों में पहुंच जाती है। इस प्राणायाम के अभ्यास से पेट को बहुत फायदा होता है और फालतू चर्बी भी कम हो जाती है।

3 yoga poses for acidity and improve digestion home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धनुरासन
धनुरासन के अभ्यास से पेट की सूजन, कब्ज, पीठ दर्द, मासिकधर्म और थकान की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही इसके नियमित अभ्यास से पूरा शरीर खासतौर पर पेट, सीना, जांघ और गला आदि स्ट्रेच होते हैं। धनुरासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपने तलवों को दोनों हाथों से पकड़ें। इसके बाद सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं और पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें। इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत है, इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें। 15-20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga poses for acidity and improve digestion home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मत्स्यासन
मत्स्यासन का अभ्यास करने के लिए आप सबसे पहले दण्डासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने दाएं पैर को बाएं पैर पर रखें और अपनी  कमर को सीधा करें। इसके बाद अपने हाथों का सहारा लेते हुए पीछे की ओर अपनी कोहनियां टिकाकर लेट जाएं। अब अपने पीठ और छाती को ऊपर की ओर उठाएं और घुटनों को जमीन पर टिकाकर रखें। अपने हाथों से पैर के अंगूठे पकड़ें और गहरी सांस लेते रहें। ध्यान रखें आपकी कोहनी जमीन से लगी होनी चाहिए। यह आसन शरीर के थकान को कम कर पेट के सूजन को कम करता है। मत्स्यासन के अभ्यास से पेडू में उत्तेजना आती है, जिससे पेट की गैस, सूजन और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed