फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाचन से जुड़ी समस्याओं में रामबाण हैं ये खास योगासन, नियमित अभ्यास से दूर हो जाएगी कब्ज की समस्या

Fri, 29 May 2020 08:36 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 29 May 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
3 yoga poses for acidity and gas home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज की समस्या को झेलना कितना मुश्किल होता है, इस बात को केवल वो लोग ही समझ सकते हैं जो इससे परेशान रहते हैं। कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या ज्यादा वजन हो ने के कारण भी हो सकती है या खाना खाने के बाद सीधे लेट जाने के कारण भी। इसके अलावा चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय को पीने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। अच्छे खान-पान के बावजूद भी ये समस्या हो जाती है। वैसे इस समस्या के लिए तो कई घरेलू उपाय हैं लेकिन आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने में इन योगासन का अभ्यास कारगर हो सकते हैं।

3 yoga poses for acidity and gas home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नौकासन
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा नेचुरल तरीका योगासन हो सकता है। इसके अभ्यास से आप कब्ज में तुरंत राहत पा सकते हैं। नौकासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल आराम से लेट जाएं। अब सांस लेते हुए अपने पैरों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। सिर, कंधों औप हाथों को सीध में रखते हुए पैर की उंगलियों पर ध्यान करें। अह अपनी क्षमतानुसार सांस को रोकें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस आसन को कम से कम 3 से 5 बार दोहराएं।

3 yoga poses for acidity and gas home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिमोतानासन
इस आसन का अभ्यास कब्ज की समस्या में काफी फायदेमंद हो सकता है। पश्चिमोतानासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पैरों को सामने लाते हुए बैठ जाएं। इसके बाद अपनी दोनों एड़ी को पंजे से मिलाकर रखें। अब सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और अपने दोनों हाथों से दोनों पैर के अंगूठे पकड़ लें। माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga poses for acidity and gas home remedies
yoga - फोटो : pixa

अर्ध मत्स्येन्द्रासन
अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास करने के लिए पैरों को सामने फैलाते हुए बैठ जाएं। अब अपने बाएं पैर के घुटने को मोड़ें और दाएं पैर को बाएं घुटने के ऊपर से लाते हुए रखें। ध्यान रहे कि आपके पंजे घुटनों से आगे न जाए। अब बाएं हाथ को कंधों से घुमाते हुए दाएं पैर के ऊपर से इस प्रकार लाएं कि दाएं पैर का अंगूठा पकड़ लें और दाएं हाथ को पीछे से घुमाते हुए नाभि को छूने की कोशिश करें। ठीक इसी प्रक्रिया को विपरीत दिशा में भी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed