{"_id":"5ef6b3be8e20d44a61425630","slug":"3-simple-ways-to-stay-active-during-the-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या घर में रहने से आपका शरीर हो गया है सुस्त? इन 3 योगासनों के अभ्यास से आलस हो जाएगा दूर","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
क्या घर में रहने से आपका शरीर हो गया है सुस्त? इन 3 योगासनों के अभ्यास से आलस हो जाएगा दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़तो संक्रमण के कारण लोग अपने घरों में ही बंद हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए लोग अपने सभी जरूरी कामों को भी घरों से ही कर रहे हैं। लेकिन घरों में बंद रहने के कारण लोगों में आलस भी बढ़ते जा रहा है। शरीर से सुस्ती दूर करने के लिए थोड़ा-बहुत वर्कआउट बहुत जरूरी है। ऐसे में योग एक बहुत बढ़िया साधन है, जो न केवल तन स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी प्रसन्न होता है। योगा के रोजाना अभ्यास से शरीर की सुस्ती दूर हो जाती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जिनके अभ्यास से शरीर से आलस दूर हो जाएगा।
2 of 4
yoga
- फोटो : pixa
वक्रासन
वक्रासन का अभ्यास बैठकर किया जाता है। इसमें आपका मेरूदंड सीध में होता है। वक्रासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं और मेरूदंड को सीध में रखें। अपने दोनों हाथों को आंखों की सीध में सामने पंजों को जोड़ें। अब सांस अंदर लेते हुए दायीं तरफ जाएं और सांस छोड़ते हुए वापस पूर्व की मुद्रा में आएं। अब यही क्रिया बाईं ओर करनी है। इसे आप 3 से 5 बार करें। इसे करने में जल्दबाजी न दिखाएं।
3 of 4
yoga
- फोटो : pixa
पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन क्रिया का अभ्यास करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और ध्यान रखें कि पैर दोनों एक सीध में हो और हाथ बगल में रखें हो। एक गहरी सांस लेकर उसे छोड़ते हुए अपने घुटनों को छाती की ओर ले आएं और जांघों को अपने पेट पर दबाएं। अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
yoga
- फोटो : yoga
सुप्त मत्स्येंद्रासन
नाम के विपरीत यह आसन करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को 180 डिग्री के कोण पर या कंधों की सीध में रखें। अब दायें पैर को घुटनों से मोड़ें और ऊपर उठाएं और बांये घुटने पर टिकाएं। अब सांस छोड़ते हुए दायें कुल्हे को उठाते हुए पीठ को बाईं ओर मोड़े और दायें घुटने को जमीन पर नीचे की ओर ले जाएं। इस दौरान आपके दोनों हाथ अपनी जगह पर ही रहने चाहिए। आपका सिर बायीं ओर रहेगा। यही क्रिया आपको बाएं पैर के साथ करनी है। इस क्रिया को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं। इससे आपकी पीठ, नितंब, रीढ़ और कमर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।