कम्प्यूटर पर बैठकर घंटों काम करने से आंखों में जलन, ड्रायनेस, थकान और धुंधलापन होना आम बात है। अगर आपको अपनी आंखों को स्वस्थ रखना है तो बस रोजाना करें ये एक्सरसाइज। बड़े ही आराम से इसे ऑफिस में या फिर कहीं भी बैठकर किया जा सकता है। आगे की स्लाइड पर कौन सी एक्सरसाइज है....
आंखों में होने वाली जलन और ड्रायनेस से मिल जाएगी राहत, रोज करें ये एक्सरसाइज
2 मिनट में हर 3-4 सेकंड के लिए अपनी पलकें झपकाएं। आपने काम के दौरान थोड़ा सा वक्त निकालकर यह एक्सरसाइज़ करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। पलकों को झपकाने से आंखें तरोताजा और हाइड्रेटेड बनी रहती हैं।
आंखों को पहले दस बार क्लॉकवाइज और दस बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए यह एक बढ़िया एक्सरसाइज है।
आंखों को आराम देने के लिए एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद अपना सिर पीछे करके कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद कर लें। 3 मिनट तक इसी पोजीशन में बने रहें। दिन में कम से कम एक बार यह एक्सरसाइज जरूर करें।
अपने खानपान में विटामिन ए, सी, ई और कॉपर व ज़िंक जैसे मिनरल्स को शामिल करें ये बेहतर दृष्टि के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा आप विटामिन ए युक्त चीजें, जैसे- गाजर, पालक, टमाटर, तरबूज, एप्रीकोट, शकरकंद, अंगूर आदि भी डायट में शामिल कर सकते हैं।