फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: इस वर्ष दुनिया ने जाना कि घर बैठकर भी हो सकते हैं महत्वपूर्ण काम

Fri, 11 Dec 2020 05:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 11 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: this year world knew that people can also do their important work from home
कई सारे लोग वर्तमान में भी घर से ही काम कर रहे हैं - फोटो : Amar Ujala

जब से लॉकडाउन लगा है तब से हर तरह का काम व्यक्ति ने घर से ही करना शुरू कर दिया था। दफ्तर, विद्यालय, कॉलेज, सरकारी कार्यालय सब खाली हो गए क्योंकि कई सारे लोगों को शायद यह पहली बार पता लगा था कि तकनीक और विज्ञान ने इतनी उन्नति कर ली है कि उनके सारे काम आसानी से घर से भी हो सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई सारे लोग वर्तमान में भी घर से ही काम कर रहे हैं जो कि बहुत जरूरी भी है। अगली स्लाइड्स से जानिए इस वर्ष किस प्रकार लोगों ने अपने महत्वपूर्ण कामों को घर से ही करते हुए खुद की और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। 

 

 

 

 

Year Ender 2020: this year world knew that people can also do their important work from home
दफ्तर के काम घर से ही करना पड़े - फोटो : pixabay
घर से हुआ ऑफिस का काम
जब से देश में लॉकडाउन लगा लोगों को अपने दफ्तर के काम घर से ही करना पड़े। आईटी सेक्टर के लोगों ने तो बड़ी सहूलियत से सारे कामों को घर से किया। तकनीक का विकास हम सभी ने प्रत्यक्ष देखा। बड़े से बड़े अधिकारी से लेकर छोटे से छोटे कर्मचारी ने बड़ी आसानी से घर बैठकर, खुद को सुरक्षित रखते हुए अपना काम किया। 
Year Ender 2020: this year world knew that people can also do their important work from home
धीरे-धीरे सभी की आदत में आ गया - फोटो : iStock

बच्चों ने की पढ़ाई
जिन बच्चों को माता-पिता मोबाइल का उपयोग करने से रोकते थे, उन्हें स्वयं माता- पिता ने अपने हाथों से मोबाइल दिये क्योंकि वे भी जानते थे कि इसके बिना अब बच्चों की पढ़ाई संभव नहीं। कई सारे मीटिंग एप्स की सहायता से ढेर सारे बच्चों ने एक साथ पढ़ाई की। शुरू में ये शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए मुश्किल था लेकिन धीरे-धीरे सभी की आदत में आ गया।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: this year world knew that people can also do their important work from home
रिश्ते वीडियो कॉल के माध्यम से तय हो गए - फोटो : सोशल मीडिया

तय हुए रिश्ते
पहले तो रिश्ता तय करने के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता था। पहले लड़के वाले देखने जाते थे, फिर लड़की वाले देखने जाते थे, फिर लड़का-लड़की अकेले में मिलते थे। लेकिन कोरोनाकाल ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से खारिज कर दिया। अधिकांश रिश्ते वीडियो कॉल के माध्यम से तय हो गए। लड़का -लड़की और परिवार के सदस्यों ने इस तकनीक की सहायता से ही सारी बातचीत भी कर ली।

विज्ञापन
Year Ender 2020: this year world knew that people can also do their important work from home
वीडियोकॉल पर ही लिखित परीक्षा हो गई - फोटो : social media

जॉब इंटरव्यू हुए
जहां किसी भी जॉब का इंटरव्यू देने के लिए एक व्यक्ति को एक शहर से दूसरे शहर जाना होता था। वहां तीन से चार अलग-अलग चरणों से गुजरना होता था। कोरोनाकॉल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस साल के अधिकतर इंटरव्यू फोन के माध्यम से ही हुए हैं। वीडियोकॉल पर ही लिखित परीक्षा हो गई, कॉन्फ्रेंस कॉल पर समूह चर्चा हो गई और मेल के जरिए साक्षात्कार देने वाले को ऑफर लेटर भी मिल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed