जब से लॉकडाउन लगा है तब से हर तरह का काम व्यक्ति ने घर से ही करना शुरू कर दिया था। दफ्तर, विद्यालय, कॉलेज, सरकारी कार्यालय सब खाली हो गए क्योंकि कई सारे लोगों को शायद यह पहली बार पता लगा था कि तकनीक और विज्ञान ने इतनी उन्नति कर ली है कि उनके सारे काम आसानी से घर से भी हो सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई सारे लोग वर्तमान में भी घर से ही काम कर रहे हैं जो कि बहुत जरूरी भी है। अगली स्लाइड्स से जानिए इस वर्ष किस प्रकार लोगों ने अपने महत्वपूर्ण कामों को घर से ही करते हुए खुद की और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा।
Year Ender 2020: इस वर्ष दुनिया ने जाना कि घर बैठकर भी हो सकते हैं महत्वपूर्ण काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से देश में लॉकडाउन लगा लोगों को अपने दफ्तर के काम घर से ही करना पड़े। आईटी सेक्टर के लोगों ने तो बड़ी सहूलियत से सारे कामों को घर से किया। तकनीक का विकास हम सभी ने प्रत्यक्ष देखा। बड़े से बड़े अधिकारी से लेकर छोटे से छोटे कर्मचारी ने बड़ी आसानी से घर बैठकर, खुद को सुरक्षित रखते हुए अपना काम किया।
बच्चों ने की पढ़ाई
जिन बच्चों को माता-पिता मोबाइल का उपयोग करने से रोकते थे, उन्हें स्वयं माता- पिता ने अपने हाथों से मोबाइल दिये क्योंकि वे भी जानते थे कि इसके बिना अब बच्चों की पढ़ाई संभव नहीं। कई सारे मीटिंग एप्स की सहायता से ढेर सारे बच्चों ने एक साथ पढ़ाई की। शुरू में ये शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए मुश्किल था लेकिन धीरे-धीरे सभी की आदत में आ गया।
तय हुए रिश्ते
पहले तो रिश्ता तय करने के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता था। पहले लड़के वाले देखने जाते थे, फिर लड़की वाले देखने जाते थे, फिर लड़का-लड़की अकेले में मिलते थे। लेकिन कोरोनाकाल ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से खारिज कर दिया। अधिकांश रिश्ते वीडियो कॉल के माध्यम से तय हो गए। लड़का -लड़की और परिवार के सदस्यों ने इस तकनीक की सहायता से ही सारी बातचीत भी कर ली।
जॉब इंटरव्यू हुए
जहां किसी भी जॉब का इंटरव्यू देने के लिए एक व्यक्ति को एक शहर से दूसरे शहर जाना होता था। वहां तीन से चार अलग-अलग चरणों से गुजरना होता था। कोरोनाकॉल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस साल के अधिकतर इंटरव्यू फोन के माध्यम से ही हुए हैं। वीडियोकॉल पर ही लिखित परीक्षा हो गई, कॉन्फ्रेंस कॉल पर समूह चर्चा हो गई और मेल के जरिए साक्षात्कार देने वाले को ऑफर लेटर भी मिल गया।