फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Water Day:210 करोड़ लोगों को नहीं मिल पाता है शुद्ध पानी, जल संरक्षण के प्रति हो जाएं सचेत

Sun, 22 Mar 2020 02:26 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 22 Mar 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
World Water Day 2100 million people have not get fresh drinking water
पानी - फोटो : PTI

ये तो हम सभी जानते हैं कि जल है तो कल है। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा  है, लेकिन इसमें 97 फीसदी पानी पीने योग्य नहीं है। पीने योग्य पानी की मात्रा महज तीन फीसदी है। इस तीन फीसदी में से भी दो फीसदी पानी ग्लेशियर और बर्फ के रूप में है। इसका मतलब यह हुआ कि सही मायने में एक फीसदी पानी ही हमारे पीने के लिए मौजूद है। 22 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व जल दिवस को महज औपचारिकताओं में सीमित नहीं करना चाहिए। इस दिन जल संरक्षण का संकल्प लेकर अन्य लोगों को इस बारे में जागरुक करना चाहिए। 

World Water Day 2100 million people have not get fresh drinking water
विश्व आर्थिक मंच का मानना है कि आगामी वर्षों में जल संकट की समस्या और अधिक विकराल हो जाएगी। इसी संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में 75 फीसदी से ज्यादा लोग साफ पानी की कमी संकटों से जूझ रहे हैं। शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता के बावजूद देश की बड़ी आबादी जल संरक्षण के प्रति सचेत नहीं है।
World Water Day 2100 million people have not get fresh drinking water
Drinking water - फोटो : Pixabay

लोगों को जहां मुश्किल से पानी मिलता है, वहां तो जल की महत्ता को वे समझ रहे हैं, लेकिन जिसे बिना किसी परेशानी के पानी मिल रहा है, वे बेपरवाह नजर आते हैं। शहरों में फर्श चमकाने, गाड़ी धोने और गैर-जरुरी कार्यों में जरूरत से ज्यादा पानी खर्च किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Water Day 2100 million people have not get fresh drinking water

सरकारी वेबसाइट मायगॉव डॉट इन(mygov.in) के अनुसार, प्रदूषित जल में आर्सेनिक, लौहांस आदि की मात्रा अधिक होती है, जिसे पीने कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अध्ययन के अनुसार दुनिया भर में 86 फीसदी से अधिक बीमारियां दूषित जल के कारण ही होती हैं। जल प्रदूषण के कारण वर्तमान में करीब 1600 जलीय प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं।

विज्ञापन
World Water Day 2100 million people have not get fresh drinking water

दिक्कत यह है कि जल की महत्ता जानते हुए भी इसे बेवजह बर्बाद किया जा रहा है। यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल संरक्षण से ही है। जल के बिना सुनहरा कल संभव नहीं। ऐसी स्थिति सरकार और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय है। इस दिशा में सार्थक पहल करने की आवश्यकता है। जल संरक्षण में सरकार की ही नहीं, बल्कि हमारी और आपकी भी बहुत बड़ी भूमिका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed