फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल है गणेश चतुर्थी, बप्पा का दरबार सजाने का नहीं बचा समय? ये डेकोरेशन आइडिया आएंगे आपके काम

Sun, 13 Sep 2026 05:15 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 13 Sep 2026 05:15 PM IST
सार

Ganesh Pandal Decoration Ideas: अगर आप गणपति का पंडाल खुद से सजाना चाहते हैं तो यहां हम उसके लिए कुछ डेकोरेशन आइडिया देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Pandal Decoration ideas Easy and Beautiful Ganpati Decoration Ideas with images
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार - फोटो : AI
Ganesh Pandal Decoration Ideas:  कल गणपति बप्पा घर-घर विराजने वाले हैं और इसके साथ ही उनके स्वागत की तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। अगर आपने भी गणपति की स्थापना की तैयारी कर ली है, लेकिन पंडाल और पूजा स्थल की सजावट अभी बाकी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

सिर्फ एक रात में भी आप बप्पा के लिए खूबसूरत और आकर्षक डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद चीजों से शानदार पंडाल तैयार किया जा सकता है। 

 अगर आपका बजट कम है और समय भी ज्यादा नहीं बचा है, तो ये आसान DIY आइडिया आपके काफी काम आएंगे। आइए जानते हैं ऐसे डेकोरेशन आइडिया, जिन्हें आप गणपति स्थापना से पहले रातभर में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Ganesh Pandal Decoration ideas Easy and Beautiful Ganpati Decoration Ideas with images
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार - फोटो : AI
फूलों से सजाएं पंडाल

 गेंदे, गुलाब और दूसरे रंग-बिरंगे फूलों की मदद से पंडाल को पारंपरिक और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। फूलों की लड़ियां बनाकर पंडाल की छत, प्रवेश द्वार और गणपति की चौकी के आसपास सजाएं। चाहें तो फूलों के साथ पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Ganesh Pandal Decoration ideas Easy and Beautiful Ganpati Decoration Ideas with images
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार - फोटो : AI
रंगीन कपड़ों से बनाएं बैकड्रॉप

 अलग-अलग रंग के कपड़ों की मदद से बप्पा के पीछे सुंदर बैकड्रॉप तैयार किया जा सकता है। लाल, पीला, नारंगी या गुलाबी रंग त्योहार के माहौल के साथ अच्छे लगते हैं। कपड़े में हल्की लाइट लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Pandal Decoration ideas Easy and Beautiful Ganpati Decoration Ideas with images
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार - फोटो : AI
 पेपर से बनाएं क्रिएटिव डेकोरेशन

 कलर पेपर, कार्डबोर्ड और क्राफ्ट पेपर से फूल, झालर, मोर, पत्तियां और दूसरे सजावटी आइटम बनाए जा सकते हैं। यह तरीका कम बजट में पंडाल को अलग और क्रिएटिव लुक देने के लिए अच्छा है। बच्चों को भी इस सजावट में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Ganesh Pandal Decoration ideas Easy and Beautiful Ganpati Decoration Ideas with images
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार - फोटो : AI
लाइट्स से बढ़ाएं रौनक

 गणपति पंडाल की सजावट में लाइटिंग का खास महत्व होता है। एलईडी स्ट्रिंग लाइट्स, फेयरी लाइट्स या छोटी सजावटी लाइट्स से पंडाल को जगमगाया जा सकता है। बप्पा की मूर्ति के आसपास सॉफ्ट लाइट लगाने से पूरा सेटअप और भी सुंदर नजर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed