फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Water Day 2021: जानिए विश्व जल दिवस का इतिहास, महत्व, विषय और अन्य आवश्यक जानकारी

Wed, 17 Mar 2021 09:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 17 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
World Water Day 2021: history importance and theme of world water day in hindi
अतिवृष्टि होने पर गांव के गांव जलमग्न हो जाया करते थे - फोटो : Social Media

आज से कुछ सालों पहले तक यह स्थिति हुआ करती थी कि छोटे- छोटे गांवों में नदी, नहर और तालाब दिखाई पड़ते थे। अतिवृष्टि होने पर गांव के गांव जलमग्न हो जाया करते थे। आज स्थिति यह है कि धीरे-धीरे सारे ताल-तलैया सूखते जा रहे हैं। यह तो बात हुई उस देश की जहां हम निवास करते हैं, जहां पीने योग्य जल की उपलब्धता है। विश्व में कई सारे देश ऐसे हैं, जहां पीने का स्वच्छ जल न होने के कारण लोग जीवन त्याग देते हैं। स्वच्छ जल के संरक्षण के लिए और इस समस्या का समाधान खोजने के लिए ही विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अगली स्लाइड्स से जानिए इसका महत्व और अन्य जरूरी जानकारी।

World Water Day 2021: history importance and theme of world water day in hindi
22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया - फोटो : pixabay

विश्व जल दिवस का इतिहास
पर्यावरण और विकास संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने 1992 में पीने के पानी के अस्तित्व को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला किया और इस तरह 22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया। इसके बाद जल संरक्षण को लेकर संपूर्ण विश्व में कई तरह की योजनाएं बनाई गईं। हर साल एक विषय पर विश्व के बौद्धिक लोग काम करना शुरू करते हैं ताकि आने वाली पीढियों के लिए पीने योग्य पानी बचाया जा सके। 

World Water Day 2021: history importance and theme of world water day in hindi
जल का संरक्षण किया जाए - फोटो : social media

विश्व जल दिवस का महत्व
पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा हुआ है लेकिन स्वच्छ जल की बात करें तो उसका प्रतिशत बहुत ही कम है। कई सारे देश ऐसे हैं जहां के रहवासी गंदा पानी पीकर अपना जीवन काट रहे हैं। गंदा पानी पीने की वजह से इनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है और कई बार तो यह समय से पहले मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं इसलिए जरूरी है कि जल का संरक्षण किया जाए ताकि लोग जिंदा रह सके और लोगों तक अच्छा पानी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Water Day 2021: history importance and theme of world water day in hindi
'वेल्यूइंग वॉटर - फोटो : अमर उजाला

विश्व जल दिवस 2021 का विषय
विश्व जल दिवस 2021 का विषय 'वेल्यूइंग वॉटर' अर्थात पानी को महत्व देना है। समय से साथ और बढ़ती जनसंख्या के कारण साफ पानी हर किसी को नसीब हो, वर्तमान में वैश्विक स्तर पर यह असंभव सा हो गया है इसलिए इस वर्ष यह विषय रखा गया है। विषय के अनुसार कोई भी व्यक्ति पानी को जरा सा भी बर्बाद न करे तभी हम उसका संरक्षण करने में कामयाब हो सकेंगे। वर्ष 2020 में विश्व जल दिवस का विषय 'जल और जलवायु परिवर्तन' रखा गया था। 

विज्ञापन
World Water Day 2021: history importance and theme of world water day in hindi
सभी कार्यक्रम आजकल ऑनलाइन होने लगे हैं। - फोटो : social media

इस तरह मनाया जाता है विश्व जल दिवस
प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें जल संरक्षण को लेकर शपथ ली जाती है। नदियों के जल को स्वच्छ रखने से जुड़ी परिचर्चाओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा लोग जल पर कविताएं पढ़ते हैं, कहानियां सुनाते हैं। नदियों और स्वच्छ पानी की तस्वीरें साझा करते हैं। हालांकि कोरोना के कारण यह सभी कार्यक्रम आजकल ऑनलाइन होने लगे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed