फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Poetry Day 2021: जानिए विश्व कविता दिवस का महत्व, इतिहास और इसे खास बनाने के तरीके 

Sat, 20 Mar 2021 11:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 20 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
World Poetry Day 2021: importance and history of world poetry day in hindi
विश्व कविता दिवस में अधिक दिन दूर नहीं है - फोटो : Social Media

दुनिया की खूबसूरती को बयां करने के लिए कविता से बेहतर कोई माध्यम नहीं है, वहीं दुनिया के दुखों का भार भी इन्हीं कविताओं ने सदियों से अपने कंधों पर ढो रखा है। स्त्रियों के सारे सपने इन कविताओं में बंधे हुए हैं, पुरुषों के डरों को भी कविताओं ने स्वीकारा है। विश्व कितने ही लोग हुए हैं जिनके लिए कविता ने प्राणवायु का कार्य किया है। कविताओं से हम हैं और हम ही से कविताएं हैं। कवियों और श्रोताओं, पाठकों के लिए भूत भी कविता थी, वर्तमान भी वही है और भविष्य भी वही है। विश्व कविता दिवस में अधिक दिन दूर नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व कविता दिवस का इतिहास, महत्व और अन्य जानकारी। 

World Poetry Day 2021: importance and history of world poetry day in hindi
घोषणा वर्ष 1999 में की थी - फोटो : Pixabay

विश्व कविता दिवस का इतिहास
हर वर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। प्रथम बार संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999 में की थी। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को कवियों और उनकी कविता की खुद से लेकर प्रकृति और ईश्वर आदि तक के भावों को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया। विश्व कविता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के द्वारा हर साल विश्व कविता उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है। 

World Poetry Day 2021: importance and history of world poetry day in hindi
नए लेखकों एवं प्रकाशकों को प्रोत्साहित किया जाता है - फोटो : Pixabay

विश्व कविता दिवस का उद्देश्य
विश्व कविता दिवस मनाने का मुख्य उद्धेश्य कविताओं का प्रचार- प्रसार करना है। इस दिन के माध्यम से नए लेखकों एवं प्रकाशकों को प्रोत्साहित किया जाता है। कविताओं के लेखन और पठन दोनों का ही संतुलन बना रहे इसलिए भी इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। कविताओं का भूत बहुत स्वर्णिम रहा है और वर्तमान और भविष्य भी इसी ओर जाए इसलिए भी विश्वभर में विभिन्न देशों में इस दिन को गर्व के साथ मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Poetry Day 2021: importance and history of world poetry day in hindi
ऑनलाइन आयोजनों की तरफ लोगों का रुझान अधिक है - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मनाया जाता है विश्व कविता दिवस
विश्व कविता दिवस के लिए तरह-तरह के आयोजन होते हैं। फिलहाल कोरोना को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आयोजनों की तरफ लोगों का रुझान अधिक है। इसके लिए समारोह आयोजित किये जाते हैं जिसमें कवि कविता पाठ करते हैं, पुराने कवियों को याद किया जाता है। पाठक अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं। प्रकाशक कवि और उनकी कविता, किताब आदि से जुड़े अनुभवों को बताते हैं। कई जगहोंं पर तो कविता की पुस्तकों का विमोचन भी होता है। 

 

विज्ञापन
World Poetry Day 2021: importance and history of world poetry day in hindi
पांच अच्छी कविताओं को जरूर पढ़ें - फोटो : social media
विश्व कविता दिवस को ऐसे बनाएं यादगार
यदि आप चाहते हैं कि इस वर्ष विश्व कविता दिवस को कुछ अलग तरह से मनाएं तो अपने कविता प्रेमी दोस्तों को किसी अच्छे कवि की पुस्तक भेंट करें। कोई पांच अच्छी कविताओं को जरूर पढ़ें। जो कविताएं आपको पसंद आती हो, इस दिन उन्हें लोगों से साझा करें। अपने परिवार या मित्र मंडली को बैठाकर कोई एक पुरानी कविता अर्थ सहित सुनाएं। खुद के लिए भी कोई एक अच्छी कविताओं की किताब खरीदना न भूलें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed