फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Photography Day 2021: 182 साल पहले ली गई थी दुनिया की पहली 'सेल्फी', जानिए रोचक बातें

Thu, 19 Aug 2021 10:23 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
world photography day 2021 date photography day history and significance
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2021 - फोटो : Pixabay

फोटोग्राफी वह जादूगरी है, जो अनमोल पलों को संजोती है, ताकि हम उन अनमोल पलों को हमेशा याद कर सकें और उन्हें देख कर आनंदित हो सकें। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन उन लोगों को समर्पित होता है, जिन्होंने कुछ खास पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। दुनियाभर के फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है। आज से 25-30 साल पहले की बात करें तो बहुत से लोगों के पास कैमरा तक नहीं था, जिससे वो अपनी तस्वीरें खींच कर उन्हें यादगार के तौर पर रख सकें, लेकिन आज लगभग सभी के पास मोबाइल रूपी कैमरा उपलब्ध है, जिससे लोग आराम से कहीं भी कभी भी तस्वीरें खींच सकते हैं और उन्हें यादगार के तौर पर सहेज कर रख सकते हैं। आइए जानते हैं 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' के इतिहास और महत्व के बारे में... 

world photography day 2021 date photography day history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फोटोग्राफी डे का इतिहास 

  • विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत नौ जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी। इसके पीछे की कहानी कुछ यूं है कि उस समय एक फोटोग्राफी प्रक्रिया की घोषणा की गई थी, जिसे डॉगोरोटाइप प्रक्रिया कहा जाता है और इसी प्रक्रिया को दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है। फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने इसका आविष्कार किया था। इसके बाद 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की और उसका पेटेंट हासिल किया। यही वो दिन है, जिसे हमेशा याद रखने के लिए हर साल 19 अगस्त को 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' यानी 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है। 
world photography day 2021 date photography day history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फोटोग्राफी डे का महत्व 

  • विश्व फोटोग्राफी दिवस सिर्फ उन्हीं लोगों को याद करने के लिए नहीं मनाया जाता है, जिन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि यह फोटोग्राफी के क्षेत्र में लोगों को आने के लिए प्रोत्साहित भी करता है और अपना कौशल दिखाने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
world photography day 2021 date photography day history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

182 साल पहले ली गई थी दुनिया की पहली 'सेल्फी' 

  • आज भले ही सेल्फी लेना आम हो गया हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली 'सेल्फी' कब ली गई थी और किसने ली थी? कहा जाता है कि आज से 182 साल पहले यानी वर्ष 1839 में अमेरिका के रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने दुनिया की पहली 'सेल्फी' क्लिक की थी। हालांकि उस समय, सेल्फी क्या होती है, यह कोई जानता भी नहीं था। रॉबर्ट कॉर्नेलियस की वह तस्वीर आज भी यूनाइटेड स्टेट लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस प्रिंट में सहेज कर रखी गई है। 
विज्ञापन
world photography day 2021 date photography day history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पहली वैश्विक ऑनलाइन गैलरी

  • फोटोग्राफी के शौकीन या प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के लिए 19 अगस्त 2010 का दिन एतिहासिक था, क्योंकि इसी दिन पहली वैश्विक ऑनलाइन गैलरी की मेजबानी की गई थी, जिसमें 250 से अधिक फोटोग्राफरों ने अपनी-अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने विचारों को भी साझा किया था। यह ऑनलाइन गैलरी दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed